spot_img

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

spot_img
- Advertisement -

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

- Advertisement -

चंदन पांडेय, दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ललित नारायण मिथि’ला विश्वविद्यालय के वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन विभाग में  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मे देश के विभिन्न प्रदेशों समेत  विश्व के करीब छह देशों के विद्वान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर प्रत्रवाचन किया। वैश्वीकरण के युग में पर्यटन के उभरते  परिदृश्य पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वाणिज्य व प्रबंधन के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विद्वान प्रतिनिधियों ने पर्यटन की

- Advertisement -

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

- Advertisement -

समस्याएं, महत्व,आवश्यकता व संभावना समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार मंथन किया। सेमिनार के दूसरे दिन दो तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता प्रोफेसर एमके सिंह हजारीबाग झारखंड व प्रो. एच के वाराणसी उत्तर प्रदेश ने की। प्रतिवेदकों में डॉ. सूर्यकांत कुमार व डॉ. रश्मि कुमारी थी।

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

इन सत्रों में क्रमश 63 व 68 पत्रों का वाचन हुआ। तकनीकी सत्रों के प्रबंध का दायित्व डॉ. एस के झा व श्याम कुमार ने किया। तकनीकी सत्रों में पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं व समस्याओं पर व्यापक व बहुआयामी विमर्श हुआ। पर्यटन के समुचित विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना की अनिवार्यता सामने आई। बिहार व मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं का दोहन किया जा सकता है। परिणामस्वरूप राज्य व क्षेत्र की  बेहतरी का अनुमान लगाया जा सकता है।

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

सम्मेलन के समापन का आयोजन जुबली हॉल में हुआ। डॉ. दिवाकर झा के स्वागत भाषण उपरांत उद्घाटन व तकनीकी सत्रों के प्रतिवेदको ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एच के सिंह ने बिहार ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। डॉ. एल पी सिंह ने पर्यटन उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। वहीं, अध्यक्षीय भाषण में प्रो. एमके सिंह हजारीबाग झारखंड ने पर्यटन के विविध आयामों की चर्चा की। उन्होंने इसके विकास की राह की बाधाओं को दूर किए जाने के प्रयास की आवश्यकता जताई। सम्मेलन के समापन सत्र में आगत अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक सचिव प्रो. एच के सिंह ने किया। मंच संचालन डॉ. आशीष कुमार ने किया।

बिहार के साथ मिथिलांचल में ग्राम व धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर दिखा चिंतन

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture