spot_img

बीच सड़क पर बैठीं आशा, घोघराहा-अतरबेल पथ ठप

spot_img
- Advertisement -

बीच सड़क पर बैठीं आशा, घोघराहा-अतरबेल पथ ठप

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आवाहन पर आशा कार्यकर्ता संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को जुलूस निकालते नारेबाजी करती आशा ने घोघराहा-अतरबेल पथ को जाले- शंकर चौक ठप कर दिया। सभी आशा सड़क पर ही धरना पर बैठ गईं जिससे यातायात पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इससे पूर्व आशा स्थानीय  रेफरल अस्पताल में जुटीं। वहां से जुलूस लेकर नारेबाजी करती हुईं बारह सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करती हुई बीच शंकरचौक पर बैनर टांग कर सभी आशा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करती हुई बीच चौक पर जमीन पर बैठ गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष ममता देवी कर रहीं थीं। मौके पर  आशा रेखा देवी, किरण देवी, सुनीता लता, मालती देवी, गीता कुमारी, विभा कुमारी, राम कुमारी देवी, किरण कुमारी, सुधा देवी, ममता देवी, रिंकू देवी सहित एक सौ से अधिक आशा मौजूद थीं। आशा कार्यकर्ता संघ के संरक्षक उमेश शाह ने धरनार्थियों को संबोधित करते कहा कि बीते एक दिसंबर से पूरे बिहार की आशा हड़ताल पर हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में  स्वास्थ्य सेवा  चरमरा गई है। नीतीश मोदी की सरकार नारी सशक्तीकरण की बातें करने वाले कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है। आशा को अठारह हजार मासिक मानदेय नहीं दिया गया। सरकारी सेवक घोषित नहीं किया गया तो बिहार की आशा इस सरकार को आगामी चुनाव में सबक सिखायगी। राज्य सरकार  महिला विरोधी, कामगार विरोधी, मजदूर विरोधी, सरकार को एक दिन भी सरकार में रहने का हक़ नही है। मौके पर पहुंचे स्थनीय थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने सभी आशा को समझाकर सड़क जाम आंदोलन खत्म कराया। आशा ने मांगों से संबंधित स्मार पर उन्हें ही सौंपी।

- Advertisement -

बीच सड़क पर बैठीं आशा, घोघराहा-अतरबेल पथ ठप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan