spot_img

मंगल पर गरजीं आशा कहा, हमारी मांगें पूरी करो

spot_img
- Advertisement -

राहुल सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे-केवटी में कार्यरत आशा बीस दिनों से अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी रखते हुए शुक्रवार को आशा उमा देवी व कुरियर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार शाही के नेतृत्व में दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को सीएचसी के समीप जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया। वहीं, मांगों के समर्थन में व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जानकारी के अनुसार, बारह सूत्री मांगों को लेकर आशा हड़ताल पर है। हड़ताल जारी रहने से सीएचसी की ओपीडी सेवा व अन्य स्वास्थ्य कार्य बाधित है। सड़क जाम करने वालों आशा में अनिता दास, राधा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी, रीना देवी, किरण देवी, मीना देवी, रेणू देवी, आरती देवी, शमशाद हसरत, शकीला खातून, शीला देवी , इसरत प्रवीण सहित कई शामिल थीं।मंगल पर गरजीं आशा कहा, हमारी मांगें पूरी करो

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए
पति, ससुर दहेज लोभी…दो लाख कैश, एलइडी चाहिए, एफआईआर
महिला प्रताड़ना व मारपीट की तीन अलग-अलग एफआईआर में चौदह नामजद

- Advertisement -

राहुल सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना में महिला प्रताड़ना व मारपीट की तीन अलग – अलग एफआईआर दर्ज कर चौदह लोगों को नामजद किया गया है। नारियल टोल बरही के विश्वनाथ शर्मा की पुत्री गंगा देवी के आवेदन पर गंगा के पति मझिगामा गांव के राजकिशोर शर्मा, ससुर रत्ते लाल शर्मा, सास शैलो देवी सहित सात लोगों के खिलाफ महिला प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। गंगा ने ससुराल वालों पर दहेज के रूप में नकद दो लाख रूपए व एक एलइडी टीवी की मांग करने व इससे इंकार करने पर गाली-गलौज देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। विरखा गांव के अख्तर खां के आवेदन पर ननौरा गांव के मिर्जा हुसैन के खिलाफ  मारपीट  की एफआईआर दर्ज की गई है जबकि गठुली गांव के प्रभाकर कुमार के आवेदन पर उसी गांव के प्रेमहंस प्रसाद उसकी पत्नी सज्जन देवी सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए,
मिला पीड़ित परिवार को सहयोग

मंगल पर गरजीं आशा कहा, हमारी मांगें पूरी करो 

केवटी। बस की चपेट में आकर  मौत के शिकार हुए बाढ़ समैला गांव के तबरेज के पिता मो. असलम को सीओ अजीत कुमार झा ने आपदा राहत कोष से चार लाख रूपए का चेक उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार, तबरेज व जावेद की मौत 19 दिसंबर को हाजीपुर चौक के समीप हो गई थी । जावेद का चार लाख का चेक उसके पिता को दस दिन पूर्व उपलब्ध कराया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan