मंच की संभावना को तलाशती, टटोलती मिलती, आषाढ़ का एक दिन,अंधा युग,कबीरा खड़ा बाजार में
- Advertisement -
दरभंगा, देशज टाइम्स। विश्वविद्यालय संगीत व नाट्य विभाग में बुधवार को हिंदी रंगमंच दिवस पर हिंदी नाटकों का स्वरूप व मूल्यांकन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पांच वक्ताओं डॉ. श्याम भास्कर, हेमेंद्र कुमार लाभ,महेंद्र नारायण चौधरी, विजय कुमार साह व संतोष कुमार राणा ने विचार रखे। संगोष्ठी का आरंभ सभी विशेषज्ञों ने सम्मलित दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विषय विशेषज्ञों का स्वागत विभागाध्यक्षा प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह काव्या ने किया। मंच-संचालन पूजा कुमारी व चैतन्य कुमार व धन्यवाद ज्ञापन किशन कुमार ने किया। संगोष्ठी में विषय-प्रवेश डॉ. श्याम भास्कर ने किया।
आषाढ़ का एक दिन ने एक हिंदी नाटकों को एक दिशा दी। भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद व मोहन राकेश हैं जहां से मंचनीयता की सभी संभावनाएं खुलती हैं। हेमेंद्र कुमार लाभ ने धर्मवीर भारती लिखित नाटक अंधा युग के स्वरूप का अध्ययन व विश्लेषण प्रस्तुत किया। यह एक अत्यंत लोकप्रिय नाटक है। इसका मंचन देश ही नहीं, विदेशों में भी सफलतापूर्वक हुआ है।
- Advertisement -
विजय कुमार साह ने शांता गांधी लिखित जसमा ओरन नाटक का स्वरूप बदलते हुए कहा कि यह नाटक बहुउद्देशीय है। यह नाटक भवई शैली पर आधारित है। 1963 में सर्वप्रथम मनोहर प्रभाकर ने जसमा ओरन नामक नाटक लिखा था। इसके बाद इस नाटक का लेखन शांता गांधी ने किया। महेंद्र नारायण चौधरी ने मोहन राकेश लिखित आधे अधूरे का चयन किया जिसमें एक ही पात्र सभी चरित्रों का अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक विखंडन का नाटक है।
इसमें भटकाव व कुंठा का दर्शन होता है। भावनात्मक लगान का अभाव तो नारी मुक्ति भी है। अंत में संतोष राणा ने भीष्म साहनी के नाटक कबीरा खड़ा बाजार में की चर्चा करते हुए कहा कि यह नाटक भारतीय रंग परंपरा में लिखा गया एक आधुनिक नाटक है, जिसमें कबीर के माध्य्म से समाज को जागृत करने की चेष्टा है। संगोष्ठी में छात्र- छात्राओं के अतिरिक्त शिव नारायण महतो, संगीत मल्लिक, सहित मधुबनी / मिथिला चित्रकला के विद्वान कृष्ण कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।
Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट
#BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar
Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की
#BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP
Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप
#BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics
Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा
#JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan
You must be logged in to post a comment.