spot_img

मंत्री मदन सहनी के बिगड़े बोल कहा, वृद्ध नेताओं ने बिगड़ा राजनीति का माहौल

spot_img
- Advertisement -

मंत्री मदन सहनी के बिगड़े बोल कहा, वृद्ध नेताओं ने बिगड़ा राजनीति का माहौल

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी के बोल दरभंगा में थोड़े से फिसल गए। उन्होंने अपरोक्ष रूप से वृद्धों पर तंज कसकर युवाओं की गैरमौजूदगी में राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम करने का आरोप गढ़ दिया। कहा कहा कि राजनीति में सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे युवा नेता नहीं हैं, जो अपने होश व जोश से युवा वर्ग के मन में एक नई क्रांति का संचार कर सके। राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव कार्यक्रम को मारवाड़ी महाविद्यालय में शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में आज वृद्ध लोगों का ही बोल-बाला है।

- Advertisement -

चंद गिने-चुने युवा हीं राजनीति में है। इसके कारण राजनीति का माहौल बिगड़ रहा है। युवाओं को संप्रदायकवाद की राजनीति से अलग हटकर अपनी सोंच का दायरा बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, युवा ही देश के भविष्य हैं। देश का विकास उन्हीं के ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि युवा जिस दिशा में जाएंगे, देश भी उसी दिशा में जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सभी क्षेत्रों में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। देश के राजनीति में भी युवा महती भूमिका निभा रहे है।

- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. श्यामचंद्र गुप्त ने कहा कि आज युवाओं को सिर्फ टारगेटेड ओरियंटेड बना दिया गया है। माता-पिता भी नहीं चाहते कि उनके संतान अपने कार्यों के अलावे समाज व देश के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दें। इस अवसर पर रविन्द्र मोहन, डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार झा ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. टुनटुन झा, डॉ.आरएन चौरसिया, डॉ. कन्हैयाजी झा, डॉ. नरेंद्र कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर सिंह आदि शामिल थे।मंत्री मदन सहनी के बिगड़े बोल कहा, वृद्ध नेताओं ने बिगड़ा राजनीति का माहौल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews

Bihar में 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख पार, क्या साल के अंत तक ₹1.60 लाख होगा? खरीदने से पहले जानें |सोने-चांदी के दामों में...

Patna Gold Price: पटना में सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 12 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, जबकि चांदी 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर प#PatnaGoldPrice,#GoldSilverRate,#BiharNews

मुजफ्फरपुर NH-27 पर बड़ा हादसा टला! धू-धू कर जली चलती बस से 35 यात्रियों को बचाने वाला हीरो ड्राइवर! आप भी कहेंगे वाह!

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर के बरजी ओवरब्रिज पर चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से 35 यात्रियों की जान बच गई, कोई हताहत नहीं हुआ।#MuzaffarpurBusFire,#BiharNews,#NH27Accident