मधुबनी,खबरयुग। एसपी डॉ. सत्यप्रकाश की ताबड़तोड़ छापेमारी व औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों के साथ अपराधियों में दहशत का माहौल है। गुरुवार की रात एसपी ने बेनीपट्टी अनुमंडल के चार थानों पर अचानक पहुंच गए। इस दौरान साहरघाट थाना के एसआई शमीम अहमद खां, त्रिभुवन प्रसाद, एएसआई प्रकाश यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतते दिख तत्काल वेतन पर रोक लगाया। बिस्फी के अवर निरीक्षक नूर आलम, विजय पासवान, सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र शुक्ला के वेतन भी रोक दिए। एसआई रविंद्र चौधरी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की। मौके पर अरेड़ व औंसी थाना की मुस्तैदी दिख रही थी।
इससे पूर्व एसपी डॉ. सत्यप्रकाश डीएम शीर्षत कपिल अशोक के साथ बेनीपट्टी थाना का भी जायजा लिया। मौके पर थाना में प्रतिनियुक्त अफसर, पुलिस बल व थाना के अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर एसएचओ से पूछताछ की। मौके पर बेनीपट्टी थाना की चहारदिवारी का मामला उठा। डीएम अशोक ने कहा इस मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर एसडीएम मुकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बीडीओ मनोज कुमार,सीओ प्रमोद कुमार सिंह, एसआई रविंद्र प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.