spot_img

मधुमाला के माथे सजी छात्र अध्यक्ष की माला

spot_img
- Advertisement -

मधुमाला के माथे सजी छात्र अध्यक्ष की माला चंदन पांडेय दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। वहीं छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया। वैसे अंतिम परिणाम आते ही विजयी नेताओं ने जमकर होली खेली और पटाखे फोड़े। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद पर मधुमाला कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप कुमार चौधरी को अठारह मतों से पराजित कर विजयी हुई हैं। मधुमाला कुमारी को छियासठ मत मिले जबकि संदीप कुमार चौधरी को 48 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी राजा कुमार को 71 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम पुरुषोत्तम कुमार चौधरी को 51 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर निर्वाचित उत्सव कुमार पाराशर को अरसठ मत मिले जबकि उनके निकटतम अन्नू कुमारी को 53 मत प्राप्त हुए।

- Advertisement -

मधुमाला के माथे सजी छात्र अध्यक्ष की माला

- Advertisement -

संयुक्त सचिव पद पर रिषभ कुमार चौधरी विरासी मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए जबकि उनके निकटतम  अख़लाक़ अहमद को 48 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी मनीष कुमार को पैसठ मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी साई कुमार निरुपम को सन्तावन मत प्राप्त हुए। बुधवार की सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नरगौना परिसर स्थित प्रबंधन भवन  में मतदान प्रारंभ हुआ। कुल दो सौ दस मतदाताओं में 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ ही पर्यवेक्षकों की सक्रियता मतदान से मतगणना तक बनी रही।

- Advertisement -

मधुमाला के माथे सजी छात्र अध्यक्ष की माला

निर्वाची पदाधिकारी प्रो.अजीत कुमार सिंह, मतगणना पदाधिकारी प्रो. रतन कुमार चौधरी व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण मतदान से मतगणना तक कोई व्यवधान नहीं हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों को स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। कुलपति प्रो. एसके सिंह को विशेष रूप से उनकी कुशल,सक्षम नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी। विजयी उम्मीदवारों के साथ ही पराजित उम्मीदवारों को भी हार्दिक शुभकामनाएं आशीष देते कहा, गिरते हैं सहसवार ही मैदाने जंग में, वो तिल्फका क्या जो घुटनों के बल गिरे। मधुमाला के माथे सजी छात्र अध्यक्ष की माला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan