spot_img

मनीगाछी में फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

spot_img
- Advertisement -

आक्रोशित लोगों ने विद्यालय में तालाबंदी कर अध्यापन कार्य को पूर्णतः बाधित कर दिया। दिन के करीब साढ़े दस बजे से तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे बीईओ कृष्ण कुमार ने डीई ओ से बात की, तत्काल तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का आश्वासन दिया जिसके बाद दोपहर दो बजे स्कूल का ताला खोला गया। इस बीच आक्रोशित लोगों ने अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों को भी अध्यापन कक्ष में ही बंद कर दिया। आक्रोशित लोग शिक्षकों की पदस्थापना, वर्ष 15-16 के साइकिल व पोशाक राशि के वितरण की मांग पर अड़े हुए थे।

मनीगाछी में फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

- Advertisement -

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राघोपुर पश्चिमी पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी व शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ शनिवार को छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक विरोध जताते हुए विद्यालय में तालाबंदी करते हुए जमकर हंगामा किया। कहा कि ऐसी चौपट व्यवस्था में हमारे समाज का भविष्य चौपट हो रहा है। हम इसे कतई सहन नहीं करेंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ठाकुर ने इसकी सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार तत्काल तीन शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने की घोषणा की, तब जा के तालाबंदी समाप्त की गई। तालाबंदी करने वाले पूर्व मुखिया श्रवण नायक, मुखिया दीपिका नायक, राघोपुर उत्तरी की

- Advertisement -

मनीगाछी में फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

- Advertisement -

मुखिया उनके पति मो. रेजाउद्दीन, गौड़ी शंकर झा, रामभरोस महतो, लाल बाबू साह सहित दर्जनों महिला व पुरूषों ने देशज टाइम्स को बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को पढ़ाने में कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही थी। बार-बार अनुरोध के बाद भी कहीं कोई कार्रवाई होता नहीं देख हमलोगों ने ऐसा कठोर फैसला किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन व जिला प्रशासन की मनमानी यूं ही जारी रहा तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा हम अपने बच्चों का भविष्य कतई खराब नहीं होने देंगे।

मनीगाछी में फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice