spot_img

मिशन जल्द होगा दरभंगा से शुरू, महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को मिलेगा राशन कार्ड

spot_img
- Advertisement -

 मिशन जल्द होगा दरभंगा से शुरू, महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को मिलेगा राशन कार्ड

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में  डीएम त्यागराजन एस एम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी  शत्रुघन कामती ने जानकारी दी कि ज़िले में नए राशन कार्ड के लिए कुल 191273 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 93458 को अस्वीकृत किया गया है। वहीं, 83754 को स्वीकृति दी गई है। अब तक कुल 39067 राशन कार्ड के पीडीएफ निर्गत किए गए हैं। मिशन जल्द होगा दरभंगा से शुरू, महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को मिलेगा राशन कार्ड11924 लाभुकों को नया राशन कार्ड हस्तगत कराया गया है। इसपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीडीएफ निर्गत करने व नए राशन कार्ड के वितरण में तीव्रता लाएं। मिशन मोड में काम करें। राशन वितरण में लीकेज को रोकने के लिए यथाशीघ्र आधार से जोड़ने का कार्य पूर्ण करें।  ठेला  वेंडर के माध्यम से केरोसिन वितरण की समीक्षा के विषय पर उन्होंने निर्देश दिया कि पहले  पिछले तीन माह का वितरण पंजी जमा करें, फिर इस माह का आवंटन मिलेगा।

- Advertisement -

 जिलाधिकारी ने महादलित समग्र उत्थान योजना के नाम से एक मिशन की शुरुआत करने का निर्देश दिया। इसके तहत प्रत्येक माह प्रत्येक प्रखंड के एक महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को राशन कार्ड देना सुनिश्चित किया जाएगा। इस मिशन में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना व भूमि का पर्चा भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक एक लाभार्थी को उनका हक मिलना चाहिए। मिशन जल्द होगा दरभंगा से शुरू, महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को मिलेगा राशन कार्डइस अधिनियम का अनुपालन नही करने पर डीलर अथवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर एफआईआर भी दर्ज कर कार्रवाई हो सकती है।उन्होंने सभी को हिदायत दी कि खाद्य सुरक्षा के विषयों पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ज़िला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम  अभिनय भास्कर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी भी उपस्थित थे।मिशन जल्द होगा दरभंगा से शुरू, महादलित गांव के सौ फीसद योग्य लाभुकों को मिलेगा राशन कार्ड

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary