spot_img

योगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

spot_img
- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग   योगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

- Advertisement -

जनकपुरधाम से आकिल हुसैन, मिथिलांचल ब्यूरो हेड देशज टाइम्स ब्यूरो। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व जगत जननी जानकी सीता के विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर जानकी मंदिर से लेकर पूरा जनकपुरधाम विवाह के मंगल गीतों से गूंजायमान हो गया। लेकिन, इस बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के श्री राम बरात के दिन जनकपुरधाम आने से विवाह पंचमी महोत्सव का महत्व और अधिक बढ़ गया। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जनकपुर के लोग अधिक उत्साहित दिखें। योगी ने कहा कि माता सीता की जन्म

- Advertisement -

योगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

- Advertisement -

स्थल पर आकर आज धन्य हो गया। हज़ारों वर्षों पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत के लिए राजमार्ग खुलेगा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आएगी। उन्होंने ने 113 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या के विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ करने का घोषणा भी किए। योगी के स्वागत के लिए जानकी मंदिर, जनकपुर उपमहानगरपालिका व प्रदेश नंबर दो की सरकार अपने स्तर से तैयारी में जुटी थी।

मटकोर में जुटे हजारों भक्त, किया गंगा सागर से मिट्टी लाने का अनुष्ठानयोगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

राम मंदिर प्रांगण में धूमधाम से पूजा मटकोर का कार्यक्रम का संपन्न हुआ। इस मौके पर गंगा सागर से मिट्टी लाने का अनुष्ठान किया गया। मिथिला परंपरा के अनुसार हुए इस पूजा-मटकोर में हजारों लोग शामिल हुए। बुधवार को श्री राम-जानकी विवाहोत्सव मनाया गया। हर तीन वर्ष के अंतराल पर अयोध्या से जनकपुर बराती आते हैं। जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी राम रोशन दास ने कहा कि नेपाल व भारत के विभिन्न स्थानों से रामजानकी विवाह पंचमी महोत्सव में भाग लेने के लिए तीर्थयात्रियों के आने का क्रम हज़ारों वर्षों से जारी है।

जनकपुर का हर मठ मंदिर सीताराम जाप व मंगल गीत से गूंजायमानयोगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर जनकपुर का हर मठ मंदिर सीताराम जाप व मंगल गीत से गूंजायमान हो रहा। जनकपुर के जानकी मंदिर राम मंदिर जनक मंदिर रत्न सागर झूलन कुंज सुंदर सदन बिहार कुंड सहित सभी मठ मंदिरों में सीताराम का अखंड धुन से वातावरण मंत्रमुग्ध रहा। सभी मठ-मंदिरों में बाहर से आए साधु संत व श्रद्धालु भी यहां ठहरे थे। कई खाली मैदान में भी श्रद्धालु ठहरे थे। वहीं, अयोध्या से आनेवाली बारात एवं यूपी के सीएम योगी के जनकपुर आगमन को लेकर जनकपुर के सभी होटल लॉज और धर्मशाला बुक हो चुके थे।योगी आदित्यनाथ ने कहा, हजारों वर्ष पुरानी हमारी साझी सांस्कृतिक परंपरा व विरासत का खुलेगा राजमार्ग

 

रंगीन रोशनियों से सजा जानकी मंदिर अदभुत छटा बिखेर रहा था। अयोध्या के अलावा विभिन्न स्थानों के साधु-संत भी पहुंचे। तीर्थयात्रियों के रूप में विवाह महोत्सव में भाग लेने आए लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan