spot_img

राधोपुर से आने लगी डिजिटल वर्क की आहट, आरटीपीएस शुरू

spot_img
- Advertisement -

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राघोपुर दक्षिण पंचायत स्थित सरकार भवन में मंगलवार को आरटीपीएस कांउटर का शुभारंभ बीडीओ मनोज कुमार, सीओ रविंद्र कुमार चौपाल व मुखिया अशोक साहु सहित पंचायत के कई गणमान्य ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। वहीं, राघोपुर पश्चिमी पंचायत विकास भवन का बीडीओ,सीओ व पंचायत की मुखिया दीपिका नायक की उपस्थिति में पंचायत विकास भवन पंचायत के आम लोगों के लिए विधिवत शुरूआत किया गया। अब आम लोगों को व्यवहारिक जीवन से जूड़ी जाति,आवास, जन्म-मृत्यु, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,दाखिल खारिज, डिजिटल हस्तांतरित प्रमाण पत्र, लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत दायर परिवादों का आदेश देखने की सुविधा,ऑन लाइन लगान की वसूली अब इसी कांउटर से होगा। पंचायत के लोगें को अब प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस भवन के अंदर ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के कार्यों का अलग-अलग व्यवस्था है। इसके अलावे पंचायत सचिव के अलावा कार्यपालक सहायक को कंप्यूटर से लैस कर दिया गया है।

- Advertisement -

राधोपुर से आने लगी डिजिटल वर्क की आहट, आरटीपीएस शुरू

- Advertisement -

यहां तक कि यहां ग्राम पंचायत के अधीन सभी प्रकार के योजनाओं व विकास से संबंधित कार्यों का संचालन व निष्पादन किया जाएगा। साथ ही ग्राम कचहरी से संबंधित मामले का सुनवाई व निष्पादन अब यहीं होगा। समय समय पर प्रखंड व जिला के वरीय पदाधिकारी स्वंय यहां के कार्यों का निरीक्षण कर लोगों की समस्या को सुनेंगे व पंचायत से संबंधित निष्पादन होने वाले सभी कार्यों को ऑन लाइन की जाएगी। मौके पर बीडीओ ने बताया कि शेष बचे कांउटर की शुभारंभ जल्द शुरू कर दिया जाएगा जिससे आम लोगों को प्रखंड की भाग दौड़ के साथ ही विचौलियों से भी छुटकारा मिलेगा। बीडीओ ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से सभी पंचायत सचिवों की बैठक समन्वय बैठाकर अब सरकार भवन में ही बैठक की जाएगी। मौके पर पूर्व मुखिया श्ववण नायक , बाजिपुर के के मुखिया, उनके पति मनीष मेहता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिन्देश्वक राम, विरेंद्र सहनी सहित कार्यपालक सहायक सतीश कुमार ,रवि कुमार जीपीएस फहीम असलम ,सुधीर कुमार,अशोक कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधि अन्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir

बिहार की जीविका दीदियों ने कहा – झंडा ऊंचा रहे हमारा…संभाली तिरंगे की कमान! समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, जहानाबाद, मसौढ़ी और बेगूसराय में हजारों झंडे...

Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav