दरभंगा, देशज टाइम्स। लोक सभा निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर उनका क्षमता वर्धन किया जा रहा है। गुरूवार को एमएल एकेडमी, लहेरियासराय में सेक्टर दण्डाधिकारी को गहन हैड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 220 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने प्रशिक्षण शिविर में भ्रमण कर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन कार्य की बारीकियों को समझने के लिए निदेशित किया।
प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को 10 अलग-अलग कमरे में बैठाकर विधानसभा वार उन्हें ईवीएम.,वीवी पैट का उपयोग करने के बारे में गहन हैड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ईवीएम के बीयू, सीयू से वीवीपैट का कनेक्शन व निर्वाचन के सामान्य प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारी को निर्देश दिया कि 28 अप्रैल को ब्रजगृह से दरभंगा व समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए रिजर्व ईवीएम, वीवी पैट प्राप्त करेंगे। आवंटित मतदान केंद्र पर उसी दिन प्रस्थान कर जाएंगे। इसी प्रकार मधुबनी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए रिजर्व ईवीएम,वीवीपैट पांच मई को प्राप्त करेंगे और आवंटित मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान करेंगे।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया है कि मतदान दिवस 29 मार्च को किसी भी मतदान केंद्र में ईवीएम,वीवीपैट की खराबी की सूचना प्राप्त होते ही न्यूनतम समय में वहां पहुंचकर खराब ईवीएम,वीवी पैट को बदल कर मतदान का कार्य प्रारंभ कराएंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में सतत् भ्रमणशील रहकर भेद्द टोले की पहचान करने एवं इन्हें प्रभावित करने वाले आपराधिक तत्वों को चिन्ह्ति कर प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया है। ताकि उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी व मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.