spot_img

शिक्षा को नीले आकाश सा बना डाला नीलांबर ने

spot_img
- Advertisement -

शिक्षा को नीले आकाश सा बना डाला नीलांबर ने

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डॉ.नीलाबंर बाबू के जयंती समारोह में बेनीपट्टी में उपस्थित होना गौरव की बात है। नीलाबंर बाबू महान विभूति थे,जो हमेशा मिथिला-मैथिली के विकास के साथ शिक्षा का विशेष रुप से विकास चाहते थे। जिसका परिणाम है कि उन्होंने यहां महाविद्यालय की स्थापना की। उनके बताए गए रास्तों पर चल कर समाज के साथ देश का विकास करना होगा। उनके अधूरे कार्यो को पूर्ण कर उनके सोच को आगे बढ़ाने की जरुरत है। यह बात सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बेनीपट्टी के डॉ.एनसी कालेज में आयोजित पूर्व एमएलसी डॉ. नीलाबंर चैधरी के 85 वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार विकास के प्रति खास गंभीर है। पुल-पुलियों,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली समेत अन्य विकासात्मक कार्यों को सीएम स्वयं गंभीर होकर धरातल पर विकास कार्यो का उतार रहे है। मैथिली शिक्षकों के नियुक्ति की बात है तो सीएम के ध्यान में जरुर है,संभव है कि इसी सरकार के द्वारा मैथिली शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके।

- Advertisement -

शिक्षा को नीले आकाश सा बना डाला नीलांबर नेउन्होंने कहा कि सीएम ने बालिका शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए कई प्रकार के योजनाओं का संचालन किया। छात्रवृति, साइकिल योजना,कन्या उत्थान योजना व पोशाक योजना से हर छात्रों को लाभ मिला। जबकि पहले,अभिभावक भी कन्याओं को अधिक शिक्षा देने से आनाकानी कर रहे थे। अब सोच बदला है,इसी सोच को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मिथिला व मैथिली के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। वहीं विधान परिषद् के सभापति हारुण रशीद ने कहा कि मंच पर एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्र की ओर से मैथिली व मिथिला के विकास के लिए उठाए गए सवाल सही है। मैथिली का विकास सचमुच होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.नीलाबंर चौधरी के पुत्र सह एमएलसी डॉ.दिलीप कुमार चौधरी ने किया। वहीं कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि नीलाबंर बाबू पूरे जीवन मिथिला-मैथिली के लिए कार्य किए,लेकिन अब भी मिथिला व मैथिली का समूचित विकास नहीं हुआ है।

- Advertisement -

शिक्षा को नीले आकाश सा बना डाला नीलांबर ने

मैथिली की शिक्षा देने के लिए स्कूलों में  शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है। जब मैथिली के शिक्षक ही नहीं  तो फिर छात्र कैसे मैथिली की पढ़ाई कर सकते हैं। मिथिला व मैथिली के विकास की बात सभी कर रहे है,लेकिन इनका विकास नहीं हो रहा है। इससे पूर्व आगत अतिथियों ने पूर्व एमएलसी डॉ.नीलाबंर चौधरी की मूर्ति पर माल्यपर्ण कर उन्हें नमन किया। उपरांत महाविद्यालय की छात्रा अंशु कुमारी,कामिनी कुमारी व अंजली कुमारी की ओर से गोसाउनिक गीत पर भाव नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन,चिकित्सक डॉ.के के चौधरी,शिक्षा के क्षेत्र में डॉ.विद्यानाथ झा व संगीत के क्षेत्र में मिथिला रत्न गायक कुंजबिहारी मिश्रा को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan