spot_img

संस्कृत विवि के आचार्य व आयुर्वेद की परीक्षा में तब्दीली

spot_img
- Advertisement -

Image result for संस्कृत विवि का लोगो

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य 2017-19 के तृतीय सेमेस्टर व 2018-20 सत्र के प्रथम सेमेस्टर के साथ आयुर्वेद 2017 विशेष व 2018 की परीक्षा तिथि व कार्यक्रम में थोड़ी तब्दीली कर दी है। संशोधन के बाद आचार्य के दोनों सत्रों की परीक्षा अब पंद्रह दिसंबर से दो पालियों में अठारह दिसंबर तक परीक्षा केंद्र मअ रमेश्वरीलता संस्कृत महाविद्यालय, दरभंगा में संचालित होगी। पहली पाली नौ से बारह बजे तक व दूसरी पाली दोपहर एक से चार बजे तक तय की गई है। पूर्व के घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा पंद्रह से बाइस दिसंबर तक होनी थी। यह जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि इसी तरह आयुर्वेद के उक्त दोनों सत्रों की परीक्षा अब पंद्रह से 23 दिसंबर तक दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र राजा सिंह महाविद्यालय, सीवान में संचालित होगी। सोलह दिसंबर को छोड़कर परीक्षा 23 तक लगातार ली जाएगी।वहीं, आचार्य व आयुर्वेद की प्रायोगिक, व्यवहारिक व मौखिकी परीक्षा तीन जनवरी से छह जनवरी तक महाविद्यालयों व विभागों में प्रधानचार्य व विभागाध्यक्ष अपने स्तर से संपादित कर अंक पुटक दो प्रतियों में परीक्षा विभाग भेजेंगे। इसी क्रम में कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा ने सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी परीक्षा के बहिष्कार व अनुपस्थिति की स्थिति में दोबारा परीक्षा हरगिज नहीं ली जाएगी। इस आशय की अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार मिश्र ने आज जारी कर दी है।संस्कृत विवि के आचार्य व आयुर्वेद की परीक्षा में तब्दीली

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard