दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमेश्वरसिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट में कर्मचारी प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में रमेश्वरीलता संस्कृत कॉलेज,दरभंगा के लिपिक पंकज कुमार झा ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार मिश्र को 36 मतों से परास्त कर दिया। मतदान चार जनवरी को हुआ था। शनिवार को व्याकरण विभाग में हुई मतगणना में पंकज को 101 व रविंद्र को 65 वोट प्राप्त हुए। कुल पांच में से शेष तीन उम्मीदवारों अनिल कुमार झा को 21, श्रीदेव मंडल को बारह व सुनील कुमार सिंह को मात्र एक वोट मिला। तैंतीस वोट अवैध पाए गए। दोपहर बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो. सुरेश्वर झा ने पंकज के निर्वाचित होने की घोषणा कर दी। इस तरह पंकज अगले तीन वर्षों के लिए संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेटर हो गए।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि काफी गहमा-गहमी के बीच शुक्रवार को मुख्यालय में हुई वोटिंग में मुख्यालय व अधिकांश अंगीभूत व संबंद्ध संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। पूरे बिहार में फैले कॉलेजों से बंद लिफाफे में भी वोट मुख्य चुनाव पदाधिकारी को डाक से भेजा गया था। मतगणना में तीन पदाधिकारी डॉ. विश्राम तिवारी, डॉ. विकाउ झा व डॉ. दयानाथ झा को लगाया गया था। मौके पर सभी उम्मीदवार भी अंत तक डटे रहे। वहीं, रिजल्ट निकलते ही सबसे पहले रविंद्र व सुनील ने ही पंकज को बधाई दी।
- Advertisement -
251 मतदाता, 233 वोट, प्रतिशत के आइने में चुनाव
सीनेट में कर्मचारी प्रतिनिधि के लिए हुए चुनाव में कुल 251 मतदाता थे। इसमें 233 ने मताधिकार प्रयोग किया। इसमें दो सौ मत ही वैध पाए गए। यानी कुल 92.88 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें 78.72 फीसद मत ही वैध रहे। शेष 14.16 फीसद वोट अवैध पाए गए।अगर निर्वाचित उम्मीदवार पंकज को मिले वोट का प्रतिशत वैध मतों के हिसाब से देखें तो 50.5 यानी 51 प्रतिशत व कुल पड़े मतों के लिहाज से 43.34 होता है।
कहा विजयी पंकज ने, उत्तरदायित्व बढ़ गया
नवनिर्वाचित सीनेटर पंकज मोहन झा ने मतगणना स्थल पर कहा कि सबसे पहले सभी कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।सभी ने भरोसा जताकर उनका उत्तदायित्व पहले से और बढ़ा दिया है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि कर्मचारियों के सभी हितों का भरपूर ख्याल रखा जाय। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन से बेहतर तालमेल बैठकर सभी कर्मियों को उनका वाजिब हक दिलाने में कोई कोताही नहीं होगी। मिलजुलकर निष्पक्ष निर्वाचन के लिए उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. सुरेश्वर झा को भी साधुवाद दिया।
चुनाव में सभी का रहा सहयोग : रविंद्र
चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि करीब करीब सभी कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। निर्वाचन में तो कोई एक ही निर्वाचित होता है।इसलिए पिछड़ने का उन्हें कोई मलाल नहीं है बल्कि पहले की भांति कर्मचारियों के हक हुकूक के लिए वे आवाज बुलंद करते रहेंगे। इन्होंने भी निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन को साधुवाद दिया।
Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice
Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute
Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews
Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis
You must be logged in to post a comment.