spot_img

साहित्यक, सांस्कृतिक थिरकन, विरासत को सहेजने का दो दिवसीय उत्सवी मिथिला महोत्सव आज से

spot_img
- Advertisement -

साहित्यक, सांस्कृतिक थिरकन, विरासत को सहेजने का दो दिवसीय उत्सवी मिथिला महोत्सव आज सेदरभंगा, देशज टाइम्स। मैथिली लोक संस्कृति मंच के तत्वावधान में  30 व 31 मार्च को आयोजित द्विदिवसीय मिथिला महोत्सव में विशिष्ट सम्मान के रूप मे हित नारायण सम्मान के तहत रजत पदक व पच्चीस हजार नगद प्रदान करने का निर्णय किया गया। साहित्यकार  चन्द्रेश की अध्यक्षता मे गठित तीन सदस्यीय निर्णायक कमेटी में रामकुमार झा व बासुकीनाथ झा को  शामिल किया गया था। कमेटी ने निर्णय किया कि  यह सम्मान  मैथिली दधीचि  बाबू भोला लाल दास को मरणोपरांत प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

इस एक विशिष्ट सम्मान के अलावा नौ विभिन्न क्षेत्रों मैं मिथिला मैथिली के लिए विशिष्ट योगदान करने वाले लोगों को ताम्र पत्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जो मिथिला महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, जलसंसाधन के संरक्षण व संवर्धन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जलविशेषज्ञ दिनेश मिश्र का व्याख्यान व कवि सम्मेलन जो पूर्णतया मातृशक्ति को समर्पित करते हुए काव्य पाठ के लिए कवियित्रियों का समागम भी इस बार खास होगा।साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मे मिथिला के ख्यातिलब्ध कलाकारों का समागम और उनकी प्रस्तुति होगी।साहित्यक, सांस्कृतिक थिरकन, विरासत को सहेजने का दो दिवसीय उत्सवी मिथिला महोत्सव आज से दो दिवसीय मिथिला महोत्सव की पूरी तैयारी अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसकी समस्त जानकारी समिति के महासचिव प्रो. उदयशंकर मिश्र ने दिया है। सभी सदस्यों की सहभागिता कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाएंगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित दायित्व निर्वहण की सारणी के अंतर्गत कार्यक्रम के संरक्षक राम उदित दास मौनी बाबा, डां. संतकुमार चौधरी, डां जयशंकर झा हैं। स्वागताध्यक्ष आलोक कुमार झा टिंकू व दीपक कुमार झा हैं। स्वागत महासचिव डां अयोध्या नाथ झा हैं। मंच प्रभारी प्रदीप झा हैं। व्यवस्था प्रभारी दारा प्रसाद सिंह,कौशल कुमार हैं।
साहित्यक, सांस्कृतिक थिरकन, विरासत को सहेजने का दो दिवसीय उत्सवी मिथिला महोत्सव आज सेपत्रिका प्रभारी चंद्रेश ,कवि सम्मेलन प्रभारी रामकुमार झा व राघव रमण, सांस्कृतिक प्रभारी बासुकीनाथ झा हैं। विचार गोष्ठी प्रभारी डां चौधरी हेमचन्द्र राय हैं। सभी प्रभारी अपने  कार्य को यशस्विता के साथ संपादित कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। मंच के महासचिव उदयशंकर मिश्र ने जानकारी दी  कि मिथिला भूषण सम्मान (ताम्रपत्र) से दिनेश मिश्र को जल प्रबन्धन की विशेषता के लिए। डा. टून टून झा, डा. शंकर झा, डा. देवनारायण यादव, कांजी मो. मुम्ताजुदिन हक़, देवेंद्र मिश्र, राजविराज नेपाल, वैद्य श्री गणपति झा, श्रीरामबाबू झा ओ भगवान बाबू झा।श्री राकेश कुमार सिंह सम्मानित किए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में डा ममता ठाकुर, डा सुसमा झा, अनुपमा मिश्रा, कुमारी अनिमा, बबली मिश्रा, पूजा सिंह।स्टार गायक रामबाबू झा, माधव राय एवं जूली झा होंगी।वही वादन में मास्टर साहब इंद्रकांत झा, हीरा झा, पारस पंकज व ओमप्रकाश सिंह होंगे। वहीं, उद्घाटक प्रथम दिन तीस को पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा व 31 को डा. एसएम झा होंगे।साहित्यक, सांस्कृतिक थिरकन, विरासत को सहेजने का दो दिवसीय उत्सवी मिथिला महोत्सव आज से

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture