दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा पुलिस ने एकबार फिर अंतर प्रदेश शराब तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है। साथ ही उनके पास से वहीं इनके पास से एक पिकअप वैन, एक स्कॉर्पियो, एक स्कूटी समेत नौ मोबाइल, बीस हजार नकद बरामद किया गया है। यह लगातार सफलता उस शख्सियत की जिद है जिसका नाम बाबू राम है। दरभंगा के इस सिंघम ने एक बार कमिटमेंट कर दी तो कर दी…शराब कारोबार से जुड़ लोग, दारू पीने व पिलाने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे तो नहीं जाएंगे। इसी संकल्प का तस्वीर साफ संकेत देता एकबार फिर से दरभंगावासियों को दिखा।
एसएसपी बाबूराम के निर्देशन पर पुलिस ने बीती रात बड़ी मात्रा में शराब के साथ इससे जुड़े ग्यारह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि कुल 1327 लीटर शराब की बरामद की गई है। वहीं बहेड़ी थाना के उदित कुमार, मनसुख कुमार, अमित लालदेव जय प्रकाश लाल देव और लहेरियासराय के पंडासराय के रहने वाला मो. समीर बहेड़ी का रामबाबू राय, बहादुरपुर के अमरजीत कुमार, बहेड़ी के विवेक राय, रोहतक हरियाणा का रहने वाला मोनू, मोहित कुमार व बहेड़ी का सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों का पूरा गैंग काम करता है। स्कूटी से गाड़ी की राय रेकी कराई जा रही थी और शराब को बहेड़ी थाना के तुर्की गांव ले जाया जा रहा था।
एसएसपी बाबूराम ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से बात करते बताया, बीती रात भी शराब के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान बहेड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली और मौके से तत्काल ग्यारह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इनके पास से एक पिकअप वैन, एक स्कॉर्पियो, एक स्कूटी समेत नौ मोबाइल, बीस हजार नकद बरामद किया गया है। पुलिस कप्तान बाबूराम ने बताया, बंगाल के नंबर लगे पिकअप वान से रॉयल स्टैग शराब की 89 कार्टन बरामद किए गए हैं। वहीं मारुति कार से रॉयल चैलेंज विदेशी शराब की 144 बोतल, स्कॉर्पियो से 750 के विदेशी शराब का 330 बोतल व रॉयल स्टैग 375 का 690 बोतल बरामद किया गया है। वहीं, एक स्कूटी सवार से बीस हजार नकद चेकिंग के दौरान बरामद किया गया है।








You must be logged in to post a comment.