spot_img

सिंघम जो बोलता है करता है… 55 हजार नकद, ट्रक, स्कार्पियो, 10 मोबाइल, शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।पचपन हजार नकद के साथ छह शराब तस्करों को गिरफ्तार कर दरभंगा के नए सिंघम एसएसपी बाबू राम ने अपराधियों के पास से नौ कार्टन शराब के साथ दस मोबाइल, ट्रक व स्कॉपियों जब्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, जिले में भारी मात्रा में शराब के साथ छह तस्कर की गिरफ्तारी से एकबार फिर तय हो गया कि सिंघम जो कहता है करता है। इस संबंध में एसएसपी बाबूराम ने गुरुवार को सिमरी थाना पर प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर डीह गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो जो दरभंगा की ओर से रामपुर डीह होते हुए सिमरी की ओर जा रही थी। उसे रोकने की कोशिश की गई, तो पुलिस को देख कर भागने लगा। चारों तरफ से स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया, जब तलाशी ली गई, तो उसमें से नौ कार्टन में 472 शीशी 180 का शराब बरामद किया गया। वहीं, गिरफ्तार तस्कर के पास से पचपन हजार नगद जब्त किया गया। उसकी निशानदेही पर एक ट्रक, एक स्कॉर्पियो, दस मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में बताया कि एक ट्रक जिसमें 180 कार्टन शराब है, जो बनौली चौर में खड़ी है। जिसका ड्राइवर सुरेश है, जो इसी में साथ बैठा है, जो गांव में ही लगाकर आया है। खरीदारी सही शराब की सप्लाई की जाती है। यह धंधा बहुत दिनों से किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी में केवटी थाना क्षेत्र के मेघा गांव के रामदेव यादव के पुत्र सुनील कुमार, स्व. विजय यादव के पुत्र अमर कुमार यादव, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी स्व. राजेन्द्र यादव के पुत्र चंद्रभूषण यादव, स्व. विमल यादव के पुत्र संतोष कुमार, सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी स्व.अर्जुन दास के पुत्र राजीव दास, ड्राइवर समस्तीपुर जिले के वारिशनगर थाना क्षेत्र के पुरनाडी गांव के पुलकित महतो के पुत्र मुकेश कुमार शामिल हैं। मौके पर सदर डीएसपी अनोज कुमार, सिमरी थानाध्यक्ष पंकज कुमार उपस्थित थे।सिंघम जो बोलता है करता है… 55 हजार नकद, ट्रक, स्कार्पियो, 10 मोबाइल, शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola