spot_img

सिंहवाड़ा में राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण पर दाग

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा में राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण पर दाग

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स संवाद। सिंहवाड़ा में राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण शिविर पर सवाल उठ गए हैं। प्रखंड प्रशासन के प्रति नाराजगी व आक्रोशित राजमिस्त्री शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि उन्हें प्रशिक्षण में बुलाया ही नहीं गया जबकि इसमें से कई ऐसे मिस्त्री भी जिनका इलाके में नाम है और हजारों मकान बना चुके हैं। इसमें से एक जो पैंतालीस वर्षों से इस कार्य में जुटे ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की मनमानी से राजमिस्त्रियों में आक्रोश है। मौके पर अशोक मंडल ने कहा, वे युवा हैं और उन्हें भी प्रशिक्षण से दूर रखा गया। वहीं चंदर मंडल ने कहा कि उन्हें बुजुर्ग रहने के बाद भी नहीं बुलाया गया जबकि अब तक उनके कैरियर में ऐसा कभी नहीं आया जब वो प्रशासन की ओर से उपेक्षित किए गए हों। शनिवार को मुख्यालय पर जुटे राजमिस्त्रियों से जब देशज टाइम्स ने बात की तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। कहा कि कुछ खास पंचायतों को ही इसमें शामिल कर खानापूरी की गई है। इन मिस्त्रियों ने देशज टाइम्स को बताया कि सबसे अधिक राजमिस्त्री सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत में ही हैं। पूरे इलाके के लोग यहीं से मिस्त्रियों को आमंत्रित कर अपने भवन या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण करवाते हैं बाबजूद इस पंचायत को पूरी तरह उपेक्षित छोड़ दिया गया है। हमारी आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशिक्षण के चार दिन बीत जाने के बाद भी हमें नहीं बुलाया गया। सुनिए उन्हीं की जुबानी…।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा में राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण पर दाग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला खुलासा: बिहार-नेपाल सीमा से 1155 पिलर गायब, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल!

Bihar Border Security: बिहार-नेपाल सीमा पर 1,155 सीमा स्तंभ (पिलर) गायब पाए गए हैं, जबकि 317 क्षतिग्रस्त मिले। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ, जिसके बाद सीम#BiharBorder,#NepalBorder,#BorderSecurity

10 महीने से वेतन नहीं: TMBU के शिक्षकों-कर्मियों का दर्द, बच्चों की पढ़ाई भी रुकी

Bhagalpur News: भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के एमबीए विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को दस महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे गंभीर आर्थिक स#BhagalpurNews,#TMBU,#UnpaidSalary

दर्दनाक: 5 हजार रुपये मांगे तो महिला का फूटा सिर, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही |Naugachhia Crime News

Naugachhia Crime News: नवगछिया के तेतरी गांव में मजदूरी के बकाया 5 हजार रुपये मांगने पर एक महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फूट गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती#NaugachhiaCrime,#BiharNews,#WageDispute

दरभंगा के साकेत बरौलिया ने किया कमाल! बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दी अपनी आवाज़

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के लाल साकेत बरौलिया ने बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के एक गाने को अपनी आवाज़ दी है, जिससे पूरे मिथिलांचल और बिहार का नाम रोशन हुआ है।#DarbhangaNews,#SaketBarolia,#BollywoodSinger