spot_img

सुनिए मैडमजी यह उचित नहीं…बस इतना समझ लीजिए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सदर पंचायत वार्ड सदस्य संघ के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना समाज कल्याण विभाग के प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी यानी सीडीपीओ कार्यालय पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार झा के नेतृत्व में देते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।  मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मनी ने सभा को संबोधित करते कहा कि बड़े दुख के साथ कहना है कि तीस नवंबर को सदर प्रखंड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक राशि का वितरण हुआ था लेकिन बहुत जगह आंगनवाड़ी सेविका की ओर से वार्ड सदस्यों को नहीं बुलाया गया जो निंदनीय है। आंगनबाड़ी विकास समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य होते हैं। और मनमानी तरीके से पोशाक राशि का वितरण किया गया। अगर वार्ड सदस्यों को उनके अधिकार का हनन किया गया तो धरना के माध्यम से हम आगाह करते हैं सदर प्रखंड में आने वाले समय में बहुत बड़ा आंदोलन होगा और बिना अध्यक्ष के हस्ताक्षर के कैसे खर्च किए गए राशि का भुगतान किया जा रहा है उसका हिसाब लेंगे। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी को सौंपा। इसमें वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मनी प्रखंड अध्यक्ष, सागर कुमार झा , प्रखंड सचिव नौशाद अहमद,  प्रखंड उपाध्यक्ष बदरे आलम, मदन मंडल, अवधेश यादव, अवधेश यादव, शकील अहमद, राजकुमार ठाकुर, राम सुधीर यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।    सुनिए मैडमजी यह उचित नहीं...बस इतना समझ लीजिए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan