spot_img

स्कूल के प्रिसिंपल बेच रहे हरे पेड़, ट्रैक्टर पर शीशम देख भड़के ग्रामीण, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

स्कूल के प्रिसिंपल बेच रहे हरे पेड़, ट्रैक्टर पर शीशम देख भड़के ग्रामीण, हंगामा आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव के ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर पर लदे शीशम के पेड़ के लकड़ी को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सोनई उच्च विद्यालय के एचएम पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के एचएम विजय यादव  विद्यालय परिसर से हरे पेड़ काटकर बाजार में बेचने के लिए ट्रैक्टर पर लादकर भेजी जा रही थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिल गई। सूचना के बाद ग्रामीणों ने बौरहर की ओर भेजी जा रही ट्रैक्टर को रास्ते मे ही घेर लिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। ग्रामीणों ने पुलिस को एक सामूहिक लिखित आवेदन भी दिया है। साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एचएम का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। लड़की को विद्यालय के काम के लिए ही काटा गया है। बाजार में फर्नीचर बनवाने के लिए आरा मशीन पर लकड़ी भेजी जा रही थी।

- Advertisement -

स्कूल के प्रिसिंपल बेच रहे हरे पेड़, ट्रैक्टर पर शीशम देख भड़के ग्रामीण, हंगामा

- Advertisement -

यह स्थानीय नेताओं की साजिश है। इस संबंध मे ग्रामीण पुर्णेंदु कुमार शुक्ल, कंचन तिवारी, रवि झा, सुनील राम, वार्ड सदस्य अलाउद्दीन, शंभु पासवान, योगेंद्र शर्मा सहित अन्य कई ग्रामीण ने ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस के हवाले किया। खिरहर थाना मे आवेदन देकर कारवाई का मांग किया है। इस संबंध में स्थानीय आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सचिव राघवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय के एचएम के द्वारा लकड़ी बाजार मे बिक्री के लिए भेजी जा रहा थी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan