spot_img

हर परिवार मोदी के साथ, राहुल मांगें देश से माफी

spot_img
- Advertisement -

हर परिवार मोदी के साथ, राहुल मांगें देश से माफी

- Advertisement -

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा बहादुरपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में परिवार संपर्क अभियान के तहत खराजपुर गांव में लोगों मिलकर केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों ने एकबार फिर 2019 में नरेंद्र मोदी  को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह बहादुरपुर मंडल के मंत्री अवधेश झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले साढ़े साल में समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लाई हैं। देश में पहली बार किसी सरकार ने गरीबों को बैंकों से जोड़ा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों लोगों का बैंक में खाता खोला गया। करोड़ों लोगों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त मे गैस कनेक्शन दिए गए।

- Advertisement -

हर परिवार मोदी के साथ, राहुल मांगें देश से माफी

- Advertisement -

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को समाप्त करना चाहते हैं जबकि कांग्रेस मोदी को हटाना चाहती है। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सिर्फ झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झुठा व तथ्यहीन आरोप लगाया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी के आरोप को  उच्चतम न्यायालय ने सिरे से खारिज कर प्रधानमंत्री मोदी की ईमानदारी पर मुहर लगाई। अंतरराष्ट्रीय जगत मे भारत की छवि राहुल गांधी के झूठ से खराब हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष को देश की जनता व सेना से मांफी मांगनी चाहिए। देश की जनता 2019 के चुनाव मे पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार एकबार फिर से बनाने का मन बना चुकी है। इस अभियान में मंडल महामंत्री सुनील ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अभयनाथ मिश्र, फुल कुमार मिश्र, शीलानाथ मिश्र, प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, रूद्रेश रूद्रम, अशोक मिश्र, अरुण कुमार लाल, आदित्य वर्धन, आशीष रंजन, विनोद मिश्र, अमित मिश्र, अमरेश मिश्र शामिल थे।

हर परिवार मोदी के साथ, राहुल मांगें देश से माफी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan