spot_img

हायाघाट में पांच लाख की डकैती, पिंडारूच में फिर चोरी

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट में पांच लाख की डकैती, पिंडारूच में फिर चोरी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एपीएम थाने के पिपरौलिया गांव में किसान बैद्यनाथ चौधरी के घर बीती रात डकैतों ने करीब एक घंटे तक जमकर लूटपाट करते हुए लगभग पांच लाख की संपत्ति लूटकर ले गए। चौर की ओर से मध्य रात्रि में चाकू, रॉड व लाठी से लैस करीब दर्जन भर बदमाश पहुंचे। घर के बाहर में लगे बांस के फठ्ठी के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकले बैद्यनाथ चौधरी को बंधक बना लिया। इसके बाद बारी-बारी से दोनों भाइयों के कमरे की तलाशी लेनी शुरू की। पत्नी, दो पतोहू के जेवरात व घर में रखे कीमती सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सभी बदमाश जिधर से आए थे उस तरफ भाग निकले। बदमाशों की उम्र करीब पचीस वर्ष के बीच थी। मुंह को रूमाल व गमछा से बांधे हुए थे। वे सभी आपस में स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह एएसआइ रामकुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे।

- Advertisement -

हायाघाट में पांच लाख की डकैती, पिंडारूच में फिर चोरी

- Advertisement -

मामले की छानबीन की। हायाघाट बीडीओ राकेश कुमार ने भी पिपरौलिया पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पीड़ित परिवार को भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, किसान बैद्यनाथ चौधरी व उनके छोटे भाई अमरनाथ चौधरी का घर पिपरौलिया गांव के उत्तर दिशा में एक किनारे पर है। बैधनाथ चौधरी के दोनों पुत्र बाहर में निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं जबकि छोटे भाई अमरनाथ चौधरी सूरत में कपड़ा व्यवसायी के यहां काम करते हैं। अमरनाथ का परिवार सूरत में ही रहता है। जानकारी के अनुसार, पिपरौलिया गांव में 2008 में महेश झा, गणेश झा समेत चार भाइयों के घर में भी डकैती हुई थी। अब फिर इस घटना के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। एपीएम के एएसआइ सिंह ने बताया कि गृहस्वामी का बयान लिया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, पिंडारूच में चोरों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात मुक्ति चौधरी के घर चोरों ने धावा बोला। सभी बाहर गए थे। घर बंद था। चोरों ने पूरे घर का ताला तोड़कर सारा सामान चट कर गया। क्योंकि घर पर कोई नहीं है इस वजह से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस बीच यहां करीब आधा दर्जन घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं।

हायाघाट में पांच लाख की डकैती, पिंडारूच में फिर चोरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola