spot_img

31 वर्षों  बाद लौटी धकजरी-चतरा कटाव स्थल की सांस में सांस

spot_img
- Advertisement -

31 वर्षों  बाद लौटी धकजरी-चतरा कटाव स्थल की सांस में सांस

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। आखिरकार, 31वर्षो के बाद बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के धकजरी-चतरा के कटाव स्थल पर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। पुल निर्माण कंपनी फिलहाल, कटाव स्थल से पानी की निकासी कर मिट्टीकरण कर रही है। ठेकेदार की मानें तो इसके बाद पुल निर्माण कार्य शुरु कर दी जाएगी। पुल निर्माण करीब 72.09 लाख की लागत से कराई जा रही है। प्राक्कलित राशि से कचरी चौक के कटाव स्थल पर करीब सोलह मीटर लंबा आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्ष-1987 के प्रलयकारी बाढ़ में कचरी चौक पर निर्मित सड़क को ध्वस्त कर दिया था। पानी के तेज बहाव के कारण उक्त स्थल पर करीब तीस फीट में गहरा गडढ़ा हो गया था। कई बार मिट्टीकरण किए जाने के बाद सफल नहीं होने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए प्रयास शुरु कर दिया। इस बीच कई राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद भी कचरी चौक पर पुल का निर्माण शुरु नहीं हो पा रहा था जबकि घोषणाएं कई स्तर पर की जा चुकी थी। गत वर्ष सीएम के आगमन से पूर्व मुखिया अजित पासवान ने ग्रामीणों ने सहयोग से आंदोलन की शुरुआत कर दी। इसके बाद प्रषासनिक अधिकारियों ने पुल निर्माण के लिए कागजी कार्रवाई कर निविदा में भेजे जाने की जानकारी दी। सूत्रों की मानें तो पुल निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने दो बार निविदा के लिए विज्ञापन प्रकाशित की लेकिन, निविदा नहीं होने के कारण पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। मुखिया श्री पासवान ने बताया कि देर से ही दुरुस्त कार्य हो रहा है। अब लोगों को पानी हेलकर नहीं जाना होगा। जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर पुल के निर्माण हो जाने से करीब चार पंचायत के लोगों को आवाजाही की समस्या खत्म हो जाएगी।31 वर्षों  बाद लौटी धकजरी-चतरा कटाव स्थल की सांस में सांस

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan