spot_img

UP News | kaushambi New | पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

spot_img
- Advertisement -

UP News | kaushambi New | पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई लोग झुलस गए हैं। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो हुई है। इसके साथ ही कई अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। वारदात, कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में हुआ है जहां यह पटाखा फैक्टरी है।

- Advertisement -

UP News | kaushambi New | रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट

जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग झुलस गए हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

- Advertisement -

UP News | kaushambi New | विस्फोट के बाद आग लग गई।

विस्फोट के बाद आग लग गई। चार लोगों के मौत और 18 लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग जुट गए हैं। पटाखे के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़कर पहुंच गए हैं। घटना भरवारी के खलीलाबाद इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुई है।

- Advertisement -

UP News | kaushambi New | कोई चिंगारी पटाखों के मसाले पर पड़ी

जानकारी के अनुसार, कोई चिंगारी पटाखों के मसाले पर पड़ी। जिससे एक के बाद एक निर्मित और अर्ध निर्मित पटाखों में आग लग गई और धमाके होने लगे। वहीं इसी बीच सवाल खड़े हो रहे हैं कि रिहायशी इलाके के बीच पटाखों की फैक्ट्री कैसे चल रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में आसपास के गांव के करीब 2 दर्जन लोग यहां काम करते थे।

UP News | kaushambi New | हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत

पटाखा फैक्टरी खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी चलाते हैं। हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत की सूचना मिल रही है।

UP News | kaushambi New | बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा मगर, एसपी बृजेश श्रीवास्तव की मानें तो

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30)  पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल,अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ' खतरा '

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar