spot_img

Darbhanga में अतिक्रमण के 27 मामलें लंबित, हनुमाननगर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बेनीपुर, बिरौल, तारडीह, सिंहवाड़ा, कुशेश्वरस्थान के सीओ और थानाध्यक्षों को मिला जुलाई वाला टास्क

साथ में, थानाध्यक्षों को शराब में जब्त वाहनों को लेकर अब यह करना होगा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं मद्यनिषेध अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता ने भूमि विवाद के लंबित मामलों की संख्या से अवगत कराते हुए सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई गंभीरता से करते हुए उनका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, बिहार सरकार की ओर से जून माह में भू समाधान पोर्टल के भूमि मापी से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। दरभंगा जिले में भूमि मापी (पैमाइश) से संबंधित 23 मामलें लंबित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

इनमें से 22 का निष्पादन कर दिया गया है। जुलाई माह के लिए भू-सामाधान पोर्टल पर प्रविष्ट अतिक्रमण वाद के सभी मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तीन शनिवार इस माह के बचे हुए हैं। ऐसे में, सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने अंचल एवं थाना के सभी अतिक्रमणवाद के मामलों का निपटरा करना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

उन्होंने कहा कि भू समाधान पोर्टल पर बिहार के कुल-556 एवं दरभंगा में कुल 27 मामलें अतिक्रमणवाद के लंबित हैं। इनमें हनुमाननगर का 01 मामला जल श्रोत पर अतिक्रमण का है। वहीं, शेष 26 मामले भूमि अतिक्रमण से संबंधित विभिन्न अंचलों के हैं।

इनमें अलीनगर अंचल के 02, बहादुरपुर अंचल के 01, बहेड़ी अंचल के 03, बेनीपुर अंचल के 01, बिरौल अंचल के 01, दरभंगा अंचल के 04, हनुमाननगर अंचल के 01, जाले अंचल के 02, तारडीह अंचल के 01, केवटी अंचल के 02, कुशेश्वरस्थान अंचल के 02, मनीगाछी अंचल के 04, सिंहवाड़ा अंचल के 01 एवं तारडीह अंचल के 01 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

उन्होंने कहा कि हर हाल में इन मामलों का निष्पादन जुलाई माह में करना होगा। मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा में थानों में जब्त शराब का त्वरित विनिष्टिकरण करने एवं जब्त वाहनों का राज्यसात करने का प्रस्ताव भेजने एवं जिन जब्त वाहनों के विमुक्ति आदेश निर्गत है, उन्हें जल्द से जल्द छोड़ने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, बिरौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं बिरौल को प्रत्येक पंद्रह दिनों पर अपने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक करने एवं बैठक की कार्यवाही को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वहीं सभी अंचलाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj