spot_img

Darbhanga के बिरौल में वर्षों की भूमि विवाद का मिनटों में समाधान, 2012 के बाद फिर लौटी भू-स्वामी के हिस्से की नई सुबह

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के मौजा पड़री, प्रगना हावी में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद का पटाक्षेप शुक्रवार को न्यायालय के आदेश आते ही हो गया। यह भूमि विवाद भूस्वामी पवित्री देवी वनाम तेतर राम बगैरह के बीच चल रहा था।

- Advertisement -

इसको लेकर भूस्वामी की ओर से न्यायालय में वाद चल रहा था। उच्च न्यायालय का फैसला आते ही मुंशीफ व्यवहार न्यायालय बिरौल के आदेश पर दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण एवं न्यायालय से प्रतिनियुक्त नाजिर पंकज कुमार की उपस्थिति में पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने भू-स्वामी को उनके हिस्से के भूमि पर दखल कब्जा कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

जानकारी के अनुसार भू-स्वामी पवित्री देवी ने 1 कट्ठा 16 धूर जमीन मोती साह के हाथों निबंधन किया था। खाली जमीन होने के कारण तेतर राम बगैरह उस जमीन को निजी दबा करते हुए जबरन कब्जा कर झोपड़ी बना लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

भूस्वामी इसे खाली कराने के लिए स्थानीय स्तर पर काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण राजनीति ने विवाद को समाप्त करने के बजाय मामले को दोनों के बीच उलझा दिया। इसके बाद वर्ष 2012 में यह मामला न्यायालय जा पहुंचा।

जहां वाद संख्या 01/12 दर्ज मामले का फैसला न्यायालय से आते ही स्थानीय प्रशासन ने उक्त भूमि पर तेतर राम बगैरह की ओर से किए गए अवैध कब्जा को बुलडोजर की ओर से उसे मुक्त कराते हुए उसे तार कांटा से घेराबंदी कर भू-स्वामी के हवाले कर दिया। इस दौरान थाना की ओर से भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल का इंतजाम किया गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj