spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में ट्रक में बना था खाली बड़ा बॉक्स, लगा था ठगने के लिए मीटर, इधर, मिली यूपी नंबर की कार, बहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। बहेड़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग भागों में गुप्त सूचना के आधार पर दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष बृजेश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहेड़ा थाना पुलिस की ओर से बीती रात हावीभौआर से श्रीरामपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क में बीएल 9755 नंबर की छह पहिया ट्रक से 999 .96 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

- Advertisement -

इसमें चालाक एवं सह चालक भागने में सफल रहा। ट्रक के भीतर एक लोहे के चदरा का खाली बड़ा बॉक्स बना हुआ था। इसमें एक मीटर लगाकर उसे एक मशीन का रूप दिया गया था। लेकिन, उसे पीछे दरवाजे से खुलने पर उक्त ट्रक से इंपिरियल ब्लू कंपनी का 375एम एल 616 बोतल एवं 180ml का 4272 बोतल शराब बरामद की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

साथ ही, उक्त वाहन में वाइबैक्स कंपनी का जीपीएस भी लगा हुआ था इसके सहयोग से उसके आगमन एवं प्रस्थान की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, धरौड़ा से बहेड़ा थाना की ओर जाने वाली मुख्य सड़क में एक उत्तर प्रदेश नंबर की वॉकबैगन कंपनी की कार से 180 ml का 850 पीस 8पीएम व्हिस्की का टेट्रा पैक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

इसमें अमरजीत झा पे. कुशेश्वर झा सा. बहेड़ा एवं विजय यादव पेसर सूरज यादव साटिन फतुलाहा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो मोबाइल बरामद की गई है।

साथ ही यूपी 78-1551 नंबर की कार को जब्त किया गया है। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar