spot_img

दरभंगा में एटीएम से पैसे निकाल रहे…सावधान!

spot_img
- Advertisement -

सुरक्षा और सतर्कता के दृष्टिकोण से सभी ATM की जांच के साथ लोगों को किया गया जागरूक। दरभंगा में एटीएम फ्रॉड पर नियंत्रण के लिए पुलिस का बड़ा कदम। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी पर दरभंगा पुलिस की कड़ी नजर। सुरक्षा और सतर्कता के लिए एटीएम में बढ़ी निगरानी। पढ़िए क्या हुआ आज शहर के एटीएम में…

- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में दरभंगा जिला के शहरी क्षेत्र में स्थित सभी ATM का सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिकोण से व्यापक निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

आए दिन ATM से जुड़ी धोखाधड़ी बढ़ रही
ATM मशीन से पैसा निकालने के दौरान अक्सर धोखे से कार्ड बदलने तथा पिन नंबर चोरी कर पैसे की अवैध निकासी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधी हिडन कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए गुप्त रूप से ATM पिन प्राप्त कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

ATM सुरक्षा जांच अभियान शुरू
इन्हीं घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, आज दिनांक 09.04.2025 को पु०नि० नवीन कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सभी ATM का निरीक्षण किया गया।

ATM पर मौजूद लोगों को दी गई जागरूकता
निरीक्षण के दौरान ATM से पैसा निकाल रहे लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए।
महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए:

  • ATM पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढकें।

  • किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें।

  • अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • ATM मशीन को प्रयोग से पहले जांचें कि कोई अतिरिक्त डिवाइस तो नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने ATM कार्ड एवं पिन की सुरक्षा स्वयं करें और किसी भी प्रकार के संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj