spot_img

Darbhanga DMCH में शराब पार्टी! अस्पताल के अंदर ही मजे से पी रहे थे दारू, अब 4 कर्मियों की नौकरी गई

Darbhanga DMCH: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा DMCH में बारबाला स्टाइल में शराब परोसते दिखे कर्मचारी। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर FIR दर्ज हुई और सभी को नौकरी से हटा दिया गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga DMCH: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) एक चौंकाने वाली घटना के कारण सुर्खियों में है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सीढ़ी घर में कुछ कर्मचारियों का शराब पीते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक महिला बारबाला की तरह पुरुष साथी को शराब का पैग बनाकर देती दिख रही है, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी शराब का सेवन कर रही हैं। यह घटना अस्पताल परिसर में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद हुई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि DMCH के कर्मचारी खुलेआम अस्पताल परिसर में शराब पी रहे हैं। यह वीडियो जून महीने का बताया जा रहा है, जिसमें चार लोग, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी लापरवाही ने प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Overtime बिहार पुलिस का बड़ा ऐलान: 18 घंटे काम, अब 'ओवरटाइम' और 3 भत्ते मिलेंगे!

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दर्ज हुई FIR

इस गंभीर मामले को एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने तुरंत संज्ञान में लिया। उन्होंने बेंता थानाध्यक्ष को मामले की गहन जांच करने और तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। एसएसपी के निर्देश पर बेंता थाना के अवर पुलिस निरीक्षक संदीप चौधरी ने DMCH पहुंचकर वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की। पहचान होने के बाद दरोगा के आवेदन पर बेंता थाने में कांड संख्या 226/26 के तहत तीन महिला और एक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बेंता थानाध्यक्ष ने बताया कि “एवरेस्ट ह्यूमन रिसोर्सेज कंसन्ट्रेशन (EHRC) के ये चारों स्टाफ हैं। अमित कुमार की पहचान ट्रॉली मैन के रूप में हुई है। तीनों महिला सफाई कर्मचारी हैं। इन लोगों के खिलाफ जल्द हीं कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।”

- Advertisement -

कर्मचारियों पर गिरी गाज

पुलिस जांच और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। एवरेस्ट ह्यूमन रिसोर्सेज कंसन्ट्रेशन (EHRC) के ये चारों स्टाफ, जिनमें ट्रॉली मैन अमित कुमार और तीन सफाईकर्मी महिलाएं शामिल थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई अस्पताल परिसर में अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन को लेकर एक सख्त संदेश है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के DM Kaushal ने हनुमाननगर में दिया बड़ा आदेश! ऑफिस निर्माण से लेकर किसान योजनाओं तक, जानिए जनता को क्या मिलेगा

Bihar Darbhanga News: दरभंगा के हनुमाननगर में विकास कार्यों को तेजी मिली है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रखंड कार्यालय के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने और किसान रजिस्ट्रेशन व पीएम #BiharNews,#Darbhanga,#PMSuryaGharYojana

दरभंगा में खत्म हुआ बिहार हैंडबॉल का महाकुंभ! जानिए कौन सी टीम बनी चैंपियन, किसका रहा जलवा? | पढ़िए-एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल पर...

Bihar Handball: दरभंगा में आयोजित चार दिवसीय बिहार हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में एकलव्य दरभंगा और अंडर-19 में मगध प्रमंडल ने चैंपियन का खिताब ज #BiharHandball,#DarbhangaSports,#YouthSports

जमालपुर-भागलपुर के यात्रियों की बल्ले-बल्ले! DM ने खुद देखा काम, अब नहीं होगी ट्रेनों की लेट-लतीफी?

Bihar Third Rail Line: जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर ने रेलवे अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक् #BiharRailNews,#JamalpurBhagalpur,#MungerDevelopment

दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में शराब पार्टी ‘कांड’! अब पुलिस CCTV फुटेज से खोज रही ‘गुनहगार’

Darbhanga DMCH Liquor Party: दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में कथित शराब पार्टी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो के बाद बेंता थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। #DarbhangaNews,#DMCH,#BiharPolice