spot_img

दरभंगा का बिरौल थाना बनेगा मॉडल, सुविधाओं से होगा लैस, 110× 86 वर्ग फीट में बनेगा नया भवन

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वर्षों से जर्जर भवन मे संचालित हो रहे बिरौल थाना को जल्द ही सभी सुविधाओं से लैस मॉडल भवन नसीब होने वाला है। इसके लिए पुलिस भवन निर्माण विभाग बिहार पटना की ओर से प्रथम फेज के तहत भूमि का पैमाइश कार्य अभियंता ने किया।

- Advertisement -

इसके लिए पटना से चल कर बिरौल थाना पहुंचे कनीय अभियंता बिक्रम कुमार ने थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा से भेंट कर भवन निर्माण की जानकारी दी। अभियंता ने थाना के वर्तमान भूमि का पैमाइश करने के बाद उसकी स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

कनीय अभियंता बिक्रम कुमार के अनुसार बिरौल थाना का नया भवन का निर्माण 110× 86 वर्ग फीट में किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए विभाग ने 5 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

जानकारी के अनुसार पुलिस भवन निर्माण विभाग की ओर से बिरौल थाना का मॉडल भवन के ग्राउंड फ्लोर मे थानाध्यक्ष कक्ष के अलावा विद्युत कक्ष, सिरिस्ता कक्ष के साथ साथ थाना में आने वाले महिला फरियादी एवं बच्चों के लिए एक अलग से कमरा निर्माण किया जायेगा।

प्रथम फ्लोर पर पूछताछ कक्ष, टेक्निकल कक्ष, रिकॉर्ड रुम, अनुसंधान कक्ष,मालखाना कक्ष होगा। द्वितीय फ्लोर  एवं तृतीय फ्लोर पर महिला एवं पुरुष सिपाही के रहने एवं रसोई घर की व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

अभियंता ने बताया कि भवन निर्माण स्थल के भूमि की जांच पूर्व में हो चुकी है। थाना भवन पूर्ण रूप से सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ऐसी संभावना है कि बारिश के मौसम के बाद थाना भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj