spot_img

दरभंगा के बिरौल में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कई शिक्षिका मिलीं फरार, कक्षा में गुटखा चबाते मिले शिक्षक, मिड डे मिल में भात तो कई विद्यालयों में बच्चे मिले बिना ड्रेस के

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार को पहली बार प्रखंड शिक्षा समिति की टीम ने आधा दर्जन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट

 

- Advertisement -

टीम का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष रुकसाना परवीन और सदस्य बिहारी प्रसाद ठाकुर के अलावा बीईओ की ओर से शिक्षक नवीन कुमार झा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

विद्यालय का निरीक्षण की सूचना मिलते ही मनमानी करने वाले वैसे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले मध्य विद्यालय दाथ का निरीक्षण किया जहां 14 के स्थान पर 12 शिक्षक उपस्थित पाये गए। शिक्षिका रीता कुमारी एवं रानी कुमारी प्रथम बिना आवेदन दिये ही अपने कार्य से अनुपस्थित थे। जांच टीम के उपस्थिति में प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद देव ने दोनों शिक्षिका की हाजिरी काट दी।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

शिक्षकों ने विद्यालय की चहारदीवारी नहीं रहने एवं चापाकल,महिला शौचालय की कमी से टीम को अवगत कराया। प्राथमिक विद्यालय नेउरी नवटोलिया में अमीता कुमारी बच्चों को पढ़ाने में कुशल शिक्षिका का परिचय नहीं दे पायी। वहीं शिक्षक हेमकांत मिश्र कक्षा में गुटखा का सेवन कर पढ़ाते पाए गए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेउरी मे पठन पाठन कार्य व्यवस्थित पाया गया।

दरभंगा के बिरौल में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कई शिक्षिका मिलीं फरार, कक्षा में गुटखा चबाते मिले शिक्षक, मिड डे मिल में भात तो कई विद्यालयों में बच्चे मिले बिना ड्रेस के
दरभंगा के बिरौल में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त, कई शिक्षिका मिलीं फरार, कक्षा में गुटखा चबाते मिले शिक्षक, मिड डे मिल में भात तो कई विद्यालयों में बच्चे मिले बिना ड्रेस के

प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रुकसाना परवीन,सदस्य बिहारी प्रसाद ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि सदस्यों की ओर से जिन प्राथमिक व मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया है। उनमें से सबसे बेहतर स्थिति उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेउरी की थी।

इसके लिए यहां के प्रधानाध्यापक रविशंकर राम सहित सभी शिक्षकों के कार्यों का सराहना निरीक्षण टीम ने की। पेयजल एवं शौचालय की कमी पायी गई। प्राथमिक विद्यालय सिसौनी भवन का छत जर्जर हो चुका हैजिसकी मरम्मती जरूरी है।इससे विभाग को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

कुछ को छोड़कर अन्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन में आलू सोयाबीन की सब्जी और जीरा रायस के स्थान पर सादा चावल का भात बच्चों को दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में बच्चे बिना ड्रेस के पाये गए। प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति जगदीशपुर को 26 कट्ठा जमीन रहने के बावजूद यहां चहारदीवारी,शौचालय का निर्माण कराने में विभाग उदासीन बनी हुई है।

प्रखंड शिक्षा समिति के सदस्यों के बताया कि निरीक्षण के क्रम मे जिन विद्यालय में अनियमितता पायी गई है इसकी जानकारी बीईओ को देते हुए इसमें सुधार लाने को कहा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur

कई शुभ संयोग एक साथ : खुलेगी किस्मत! 25 जून को शिव-सिद्ध योग से इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपना हाल

June 25 Rashifal: 25 जून को निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती के साथ शिव योग, सिद्ध योग, रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों से तुला और मकर राशि समेत कई राशियों को करियर#June25Rashifal,#NirjalaEkadashi,#ShivaYoga

मुजफ्फरपुर: शादी में आधी रात को हुई फायरिंग, फिर लड़की के मामा की संदिग्ध मौत! हत्या या हादसा?

Muzaffarpur Firing News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. हर्ष फायरिंग के बाद लड़की के मामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस हर एंगल से जांच में जु#MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#HarsFiring

भोजपुर एनकाउंटर: गहरी रात के सन्नाटे में जब SP राज पहुंचे भरत के घर, मां आशा देवी ने पूछा- रख दी बड़ी डिमांड |...

Bihar Encounter: भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद सियासी बवाल मचा है. एसपी श्री राज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां मां आशा देवी ने न्याय की गुहार लगाई.#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari