दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय के बेंता इलाके में जानकी सीटी स्कैन एवं इमेजिंग सेंटर में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने वहां छापेमारी करते हुए बिजली चोरी का भांडाफोड़ किया है। वहीं, सेंटर के संचालक संजीत कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, बेंता रोड आरबी मेमोरियल के नजदीक वासुदेव झा के पुत्र संजीत कुमार अपने व्यावसायिक परिसर जानकी सीटी स्कैन एवं इमेजिंग सेंटर में विद्युत विभाग लहेरियासराय की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी अनियमितता सामने आई।






जानकारी के अनुसार, सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय के नेतृत्व में बेंता प्रशाखा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में बेंता रोड आरबी मेमोरियल के नजदीक वासुदेव झा के पुत्र संजीत कुमार अपने व्यावसायिक परिसर जानकी सीटी स्कैन एवं इमेजिंग सेंटर में अपना स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव होने के कारण विद्युत संबंध विच्छेदित होने के बाद बिना राशि जमा किए हुए अपने स्मार्ट मीटर को बायपास करके विद्युत का उपयोग करते हुए पाए गए।
इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार की ओर से लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में पूर्व का बकाया राशि 602609 रूपये एवं जुर्माना 284761 रूपए, कुल मिलाकर कुल 887371 रूपये का जुर्माना किया गया है।
छापेमारी में कनीय विद्युत अभियंता बेंता आलोक कुमार तथा विभागीय लाइनमैन मनोज कुमार मिश्रा, अंब्रिश ब्रह्मचारी, विजय कांत सिंह मनाव बल महेश कुमार तथा शिव कुमार यादव शामिल थे।








