spot_img

Darbhanga का Kiratpur, क्या बताएं, कैसी परेशानी, बस एक नाव हूं और पानियों में हूं….

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा का एक सुदूरवर्ती प्रखंड है किरतपुर। यहां समस्याओं की कमी नहीं है। यहां के लोग यही कहते हैं, मैं क्या बताऊं कैसी परेशानियों में हूं, काग़ज़ की एक नाव हूं और पानियों में हूं….! पानियों के बीच रहना यहां के लोगों की फितरत में है। चाहे बाढ़ आए या जाए। यहां जलजनित समस्याओं से लोग हरवक्त प्रभावित रहते हैं। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के गेहूंआ नदी के उफनाने और फिर शांत होने के बाद से हो रही दिक्कतों का है।

- Advertisement -

स्थानीय स्तर पर गेहूंआ नदी को कमला बलान नदी से जोड़ने की मांग बलबती रूप से उठ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि ऐसा हो जाता है तो हर साल लाखों के नुकसान से बचा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

जानकारी के अनुसार, गेहूंआ का पानी कमा है। सात पंचायतों के हालात सामान्य हुए हैं। मगर, यहां के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही। तीन दिनों पानी कम हो जाने के बाद भी किरतपुर पंचायत, झगरूआ, झगरूआ तरवारा, जग्सो, कुबौल ढंगा पंचायत के मुख्य सड़कों पर पानी जमा ही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

हालांकि, सीओ आशुतोष सन्नी कहते हैं कि पहले से सात जगहों पर नाव का परिचालन कराया जा रहा था। दो जगह और परिचालन कराया जा रहा है। यानी नौ जगहों पर परिचालन के बीच लोगों के आने जाने के लिए सिर्फ नाव ही सहारा है।

मगर, सबसे अधिक परेशानी किसानों के सामने मवेशियों के चारे की है। झगरूआ पंचायत के किसान सुबह नाव से ही मवेशियों का चारा लाने के लिए निकल जाते हैं। शाम 4 बजे चारा लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

इस बीच में घर पर छोटे-छोटे बच्चों की चिंता लगी रहती है। कहीं वह खेलते खेलते पानी में नहीं चला जाए। यदि गेहूंआ नदी को कमला बलान नदी से जोड़ दिया जाए तो हमलोगों को हर साल लाखों के नुकसान से बचा सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar