spot_img

Benipur Water Crisis: MLA विनय ने हड़काया तब जागा विभाग, 90% खराब नल-जल योजनाओं पर अधिकारियों को फटकार

spot_img
- Advertisement -

Benipur Water Crisis: गर्मी की तपिश और सूखते हलक की कहानी जब बेनीपुर की गलियों से गुजरी, तो प्रशासन की नींद टूटी और बंद कमरों में बैठकों का दौर शुरू हो गया। विधायक की पहल पर हुई एक अहम बैठक में जब योजनाओं की हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़ गए।

- Advertisement -

Benipur Water Crisis पर विधायक ने की समीक्षा बैठक

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की विशेष पहल पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कुमार प्रदीप और दरभंगा के अधीक्षण अभियंता राजेश रोशन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में दम तोड़ चुकी नल-जल योजनाओं को फिर से पटरी पर लाना था।

- Advertisement -

बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार ने क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों में चल रही जल-नल योजना का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट ने अधिकारियों और विधायक के सामने चौंकाने वाले तथ्य रखे। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग नब्बे प्रतिशत योजनाओं में आंशिक या बड़ी खराबी के कारण जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है और आम लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह खुलासा तब और गंभीर हो गया जब ठेकेदार के प्रतिनिधि ने गलत सूचना देते हुए दावा किया कि अधिकांश योजनाओं की मरम्मत कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

पंचायतवार समीक्षा में खुली योजनाओं की पोल

ठेकेदार के खोखले दावों को विधायक विनय कुमार चौधरी ने गंभीरता से लिया और तत्काल पंचायतवार समीक्षा शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित पंचायत सचिवों ने ठेकेदार के दावों का पुरजोर खंडन किया। उन्होंने शिवराम, सझुआर, गणेश बनौल बलनी, माधोपुर, हावीभौआर, जरिसो और पोहद्दी जैसे कई पंचायतों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वहां जल-नल योजना जनता के लिए पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही है। लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

इसी बीच, नव पदस्थापित कनीय अभियंता दीपक कुमार ने जानकारी दी कि सझुआर, माधोपुर और जरिसो सहित अन्य पंचायतों में नई आवंटित योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए भूमि आवंटन और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि कार्य को गति दी जा सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश, ठेकेदार को लगी फटकार

बैठक में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता ने मामले की गंभीरता को समझा। उन्होंने बीडीओ प्रवीण कुमार द्वारा प्रस्तुत भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट को अपने हाथ में लेते हुए स्वयं योजनाओं का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने ठेकेदार के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने अंत में स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, बमभोल झा, महेंद्र कांति, प्रेम कुमार झा, लाल बाबू झा, विकास कुमार देव, अमित झा, और डॉ. रौशन झा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में महिलाओं के लिए बड़ी राहत! अब एक ही जगह मिलेगी हर मदद, जानें क्या है ‘सखी’ सेंटर?

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में 'अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर' का उद्घाटन हुआ है। यह केंद्र हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बालिकाओं को एक छत के नीचे कानूनी, चिकित्सीय और मनो#DarbhangaNews,#WomenSafety,#BiharGovernment

सख़्त चेतावनी: दरभंगा में 361 एकड़ जमीन पर सरकार की नजर, किसान बोले- ‘भूखे मरेंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे!’

Darbhanga Land Acquisition: दरभंगा में सैकड़ों किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी से हड़कंप मच गया है। थलवारा, हिछौल, सिनुआरा के किसानों ने भूखमरी के डर से आमरण अनशन की चेतावनी द#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#LandAcquisition

दरभंगा में नर्सिंग छात्र का खौफनाक कदम! परीक्षा से वंचित किए जाने से मोबाइल टावर पर चढ़ा, 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar Student Protest: डीएमसीएच नर्सिंग कॉलेज में परीक्षा से वंचित किए जाने और प्राचार्य पर ₹12000 मांगने का आरोप लगाते हुए एक छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दरभंगा में 4 घंटे तक हाई व#BiharNews,#Darbhanga,#StudentProtest

चांदी खरीदने वाले ध्यान दें! ग्लोबल मार्केट में बड़ी गिरावट, पर भारत में क्यों नहीं मिल रहा फायदा?

Silver Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 3% से ज्यादा गिर गई है, लेकिन भारत में इसकी कीमत पर डॉलर और घरेलू टैक्स का असर दिख रहा है। जानें क्या आपके लिए चांदी सस्ती होगी य#SilverPrice,#IndiaEconomy,#GoldSilver