spot_img

Darbhanga News| जाले थाना पर भीड़ का हमला, फर्जी वोटरों को छुड़ाकर ले गई भीड़, जश्न मनाते निकले

मधुबनी लोक सभा सीट पर सोमवार को पांचवे चरण का चुनाव हुआ। इस दौरान दरभंगा जिला के दो विधान सभा क्षेत्रों में एक 87 जाले भी मधुबनी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत होने के कारण जाले में भी चुनाव हुआ। इस दौरान जाले विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 85 हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली पर मतदान के दौरान सेक्टर पदाधिकारी, निर्भय कुमार ने चार लोगों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पकड़ा। जाले थाना में एफआईआर दर्ज की गई। सभी पुलिस निगरानी में थे। अचानक रात में 130-140 के करीब असामाजिक तत्वों ने थाना सिरिस्ता में घुसकर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए चारों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर चले गए। मामले में जाले थानाध्यक्ष के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के आदेश पर सिटी एसपी शुभम आर्य की अगुवाई में एक SIT टीम का गठन किया गया है। टीम छापेमारी कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| जाले थाना से फर्जी वोटरों को छुड़ाकर ले गई भीड़, जश्न मनाते निकले जहां दरभंगा जिले के जाले से बड़ी खबर है। थाना पर भीड़ ने हमला बोलते हुए कल यानि सोमवार को मतदान के दौरान पकड़ाए चार फर्जी वोटरों को छुड़ाकर लेकर चले गए। करीब एक सौ पचास की संख्या में पहुंचे उग्र लोगों ने हाजत में बंद चार आरोपी जिसमें एक पुरूष समेत तीन महिला थी, को छुड़ाकर ले गए।

- Advertisement -

Darbhanga News| जाते-जाते सभी जश्न मना रहे थे। यह हमला जाले थाना पर उस दौरान हुआ जब

जाते-जाते सभी जश्न मना रहे थे। यह हमला जाले थाना पर उस दौरान हुआ जब स्थानीय पुलिस इन बोगस वोट डालने के आरोप में पकड़ाए लोगों से पूछताछ कर रही थी। तत्काल जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी थाना पहुंचे। वहां की सीसीटीवी की जांच करते हुए चौबीस लोगों को नामजद और एक सौ तीस अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की सघन और तेज तहकीकात के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News| एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने बताया

एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने बताया कि कल मतदान के दिन बोगस वोटिंग को लेकर चार लोगों को पकड़ा गया था। उनलोगों से पूछताछ की जा रही थी। थानाध्यक्ष पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान करीब एक सौ चालीस के करीब लोग थाने में घुसकर आरोपियों को छुड़ाकर ले गए हैं। इसको लेकर थाने की सीसीटीवी की जांच के बाद एक सौ तीस अज्ञात समेत चौबीस लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| चुनाव खत्म होने के बाद थाना पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम थी

जानकारी के अनुसार, चुनाव खत्म होने के बाद थाना पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम थी। जो भी कर्मी थे वह चुनावी कार्य से कहीं और व्यस्त थे। इसी दौरान हाजत पहुंची आक्रोशित लोगों की भीड़ ने सभी आरोपी को छुड़ा लिया। सभी जश्न मनाते भी दिखे।
लोगों की बड़ी संख्या काफी थी। सभी आरोपी को हाजत से जबरन ले जाने का जश्न मनाते दिखे। वारदात को उस दौरान अंजाम उग्र भीड़ ने दिया जब फर्जी वोटर से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| कल मतदान के दौरान चार फर्जी वोटर पकड़ाए थे

कल मतदान के दौरान चार फर्जी वोटर पकड़ाए थे। बूथ पर भी हंगामा हुआ था। चारों को अपने थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी दोरान थाना में घुसकर आरोपी को भीड़ छुड़ा ले गई।

Darbhanga News| तत्काल एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी और एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचे

मौके पर तत्काल एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी और एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचे। मामले की गहन तहकीकात चल रही है। सभी को देबड़ा बंधौली से पकड़ा गया था। फर्जी वोटरों में तीन महिला और एक पुरूष थे। थाने पर सभी जश्न मनाते भी दिखे। पुलिस बल की संख्या उस दौरान कम थी। सभी मतदान के बाद सभी पुलिसकर्मी कई जगहों पर डूयटी पर थी। सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट इन लोगों ने डाले हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan

चौंकाने वाला खुलासा: ‘वीपी सिंह की गोद में खेला हूं’ – तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह वीपी सिंह की गोद में खेले हैं और उनके परिवार का उनसे गहरा व्य#TejashwiYadav,#VPSingh,#MandalCommission