spot_img

आसमान मौन, धरती बंजर…बूंद-बूंद पानी को तरसे Darbhanga के लोग – कब बरसेगी रहमत?

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगालंबे समय से मानसूनी बारिश नहीं होने के कारण कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो गया है। भूगर्भीय जलस्तर नीचे जाने के चलते अनेक चापाकल जवाब दे चुके हैं, जिससे लोगों को पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, जबकि बारिश के लिए जगह-जगह पूजा-पाठ, हवन और कीर्तन किए जा रहे हैं ताकि इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करें

- Advertisement -

टेकटार बाजार में विशेष हवन और भंडारा का आयोजन

रविवार को टेकटार बाजार में स्थानीय व्यापारियों ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भंडारा का आयोजन किया। आचार्य शुशील झा के नेतृत्व में वैदिक विधि से हवन सम्पन्न कराया गया, जिसमें जल संकट से मुक्ति के लिए इंद्रदेव से प्रार्थना की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में हड़कंप! टॉप-10 अपराधी दीपक ठाकुर STF के हत्थे चढ़ा, जानिये पूरा मामला

पूजन के उपरांत सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का माहौल देखा गया।

व्यापारियों ने जताई चिंता, ग्रामीणों की आंखें आसमान पर टिकीं

स्थानीय व्यवसायी अजय ठाकुर ने बताया –

“लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में भक्ति और श्रद्धा के सहारे इंद्रदेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र जलसंकट से ग्रसित है और लोग प्यास बुझाने के लिए भी परेशान हैं।

राहुल झा, साधु प्रसाद, राजेश पासवान समेत कई व्यापारियों और ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लिया। सभी की यही कामना थी कि जल्द ही अच्छी बारिश हो और जल संकट से राहत मिले

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket News: बेनीपुर क्रिकेट फाइनल में रोमांचक जीत: ईगल क्लब दरभंगा बना चैंपियन, पढ़िए -बड़ा संदेश!

जलस्तर गिरने से चापाकल हो रहे हैं फेल

ग्रामीण इलाकों में भूगर्भीय जलस्तर इस कदर गिर गया है कि अधिकतर चापाकल पानी देना बंद कर चुके हैंCentral Ground Water Board (CGWB) की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों में लगातार गिरते जलस्तर से जल संकट की स्थिति भयावह होती जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS News: दरभंगा एम्स का अधूरा सपना: देरी और भ्रष्टाचार पर जनता का फूटा गुस्सा, 29 जून से सत्याग्रह

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की प्रगति धीमी होने के कारण राज्य में अभी कुछ और दिनों तक बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है।

जन-आस्था और पर्यावरणीय चेतावनी दोनों महत्वपूर्ण

इस आयोजन ने यह भी संकेत दिया कि आस्था के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना और जल संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी हैभविष्य में जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण और भूजल पुनर्भरण जैसे उपाय अपनाना अनिवार्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में शराबी युवक का खौफ: चेन और 36 हजार लूटे, लोग दहशत में!

दरभंगा के लहेरियासराय में शराबी युवक के आतंक से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से 12 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे। पुलिस से सु#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice

Bihar NSS News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Darbhanga LNMU समेत बिहार में अब NSS कोर्स से संवरेगा भविष्य, कुलाधिपति की मुहर

बिहार के कुलाधिपति ने सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए नए एनएसएस सिलेबस को मंजूरी दे दी है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होगा।#BiharNSS,#NSSBihar,#UniversityNews

Saran Rail Accident News: छपरा में बड़ा हादसा टला! DMU ट्रेन ने मारी बस को टक्कर, यात्रियों की बची जान, मची सनसनी

Saran Rail Accident News: बिहार के छपरा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब DMU ट्रेन ने एक बस को टक्कर मार दी। यात्रियों के पहले ही उतर जाने से जानमाल का नुकसान नह#SaranRailAccident,#BiharNews,#TrainCollision

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या: क्या लूटपाट थी वजह? परिवार सदमे में

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक निराला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों को रात 3 बजे मौत की खबर मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच#BhagalpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery