spot_img

“मुझे बेर चौक तक ले चलो” – मदद का नाटक कर Darbhanga में बाइक लेकर भागे चोर, जानिए फिर क्या हुआ ?

spot_img
- Advertisement -

आरती शंकर, बिरौल, दरभंगा। इलाके में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार (22 अगस्त) की शाम को गंडोल, सहरसा निवासी सचिन कुमार चौपाल के साथ अज्ञात अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

कलना चौक से शुरू हुई वारदात

सचिन कुमार चौपाल ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि शाम करीब 4 बजे वे अपने भाई अखिलेश कुमार की लाल रंग की ग्लैमर बाइक (BR 19 R 1752) से कुशेश्वरस्थान जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान कलना चौक के पास खड़े दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। भरोसा जताते हुए सचिन ने बाइक रोकी तो दोनों पीछे बैठ गए और कहा कि उन्हें बेर चौक तक जाना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में हड़कंप! टॉप-10 अपराधी दीपक ठाकुर STF के हत्थे चढ़ा, जानिये पूरा मामला

हरिनगर चौक के पास हादसा और साज़िश

थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर आरोपियों ने पीछे से बाइक डगमगा दी, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और सचिन के सिर में चोट आ गई। इसके बाद दोनों युवक उन्हें कुशेश्वरस्थान पीएचसी ले गए और प्राथमिक इलाज कराने के बाद कहा कि वे उन्हें सुरक्षित घर छोड़ देंगे।

सुनसान जगह में छोड़ा और बाइक ले उड़े

लेकिन रास्ते में बलड़ा गाँव के पास मेन रोड पर सुनसान जगह में सचिन को धक्का देकर गिरा दिया और उनकी ग्लैमर बाइक लेकर फरार हो गए

पीड़ित ने लगाई गुहार

पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई है कि उनकी बाइक जल्द से जल्द बरामद की जाए।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया –

मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में इंसानियत शर्मसार: मासूम से दरिंदगी, 7 साल के बच्चे से कुकर्म!

दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 7 वर्षीय मासूम को पड़ोसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्चे की हालत गंभीर है और परिजन आरोपी को फांस#DarbhangaNews,#CrimeAgainstChildren,#BiharCrime

Supaul Crime News: सुपौल में युवक की संदिग्ध मौत, राज क्या?हत्या/करंट का झटका? हंगामा!

सुपौल में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप। परिजनों ने स्थानीय पान दुकानदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि कुछ लोग करंट से मौत बता#SupaulCrime,#BiharNews,#SuspiciousDeath

East Champaran Sadak News: पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार की नई कहानी! करोड़ों की सड़क 60 दिन में टूटी, कौन जिम्मेदार?

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत बनी एक सड़क और पुलिया महज 60 दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेम#EastChamparanNews,#BiharInfrastructure,#RoadDamage

Darbhanga Crime News: दरभंगा में शराबी युवक का खौफ: चेन और 36 हजार लूटे, लोग दहशत में!

दरभंगा के लहेरियासराय में शराबी युवक के आतंक से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से 12 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे। पुलिस से सु#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice