spot_img

अपराधियों ने उतार दी अधेड़ किसान के सिर और सीने में गोली, दलान पर बगल में सोया रह गया भतीजा और भांजा, भनक तक नहींं लगी, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

या से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अपराधियों ने उतार दी अधेड़ किसान (gaya mein so rahe kisaan ki hatya) के सीने में गोली। हद यह, दलान पर बगल में सोया रह गया भतीजा और भांजा मगर भनक तक नहींं लगी। हत्या से सनसनी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिला में वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सरसा गांव में एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। हमलावरों ने तीन गोलियां मारी। हत्या की जानकारी बुधवार की सुबह काफी देर बाद परिजनों को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि सुरेश यादव अपने घर के पास के दलान में सोया हुआ था। दालान पर ही उसके साथ उसका भतीजा और उसका भांजा भी सोया हुआ था। रात के समय ही अपराधी उसके दालान पर पहुंचे और उसके सिर व सीने में गोली मार कर फरार हो गए। अचरज की बात है कि उसके बगल में सुरेश यादव का भतीजा और भांजा सोया हुआ था। लेकिन उन दोनों को इस घटना की भनक तक लगी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी उसके घरवालों को तब हुई जब सुरेश का छोटा भाई दालान से ट्रैक्टर निकाल कर बाहर पार्क किया। फिर उसने अपने भाई को खेत पर चलने की बात कह कर उठाने लगा। लेकिन जैसे ही उसके बदन झकझोर कर उठाया तो उसके होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगा। इस बीच घर के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी घटना स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद घटना की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद उभर कर सामने आ रहा है। डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि संबंधित मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। 9वीं से 12वीं के NET, JRF और PhD धारक शिक्षकों का डेटा मांगा गया है, जो जल्#BiharEducation,#CollegeJobs,#NETJRF

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur