spot_img

बेनीपट्टी में एक चोर, दो वारंटी और एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

फोटो :- गिरफ्तार चोर, वारंटी और आरोपी के साथ बेनीपट्टी थाना पुलिस

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर कार्रवाई कर दो वारंटी, एक चोर और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधरी गांव के अमीरी मंडल और विक्रम मंडल किसी कांड के आरोपी हैं और काफी दिनों से फरार चल रहे थे।

- Advertisement -

फरारी की स्थिति में न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों को घर से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने त्यौथ गांव से एक चोर बेनीपट्टी चम्मा टोल के मो. सैफ को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक को त्यौथ गांव में घर में चोरी करते हुए रंगेहाथ गृहस्वामी ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। जहां थाना पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और चोरी किये गए सामान एक बक्सा और एक हजार रुपये बरामद किया। पुलिस गृहस्वामी त्यौथ के सूरज महतो के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

इधर, पुलिस ने लोहिया चौक पर सड़क जाम मामले के एक और आरोपी त्यौथ के ब्रह्मदेव महतो को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। तीनों कार्रवाई में एसआई रामचंद्र प्रसाद, सूरज कुमार, एएसआई शेषनाथ प्रसाद और संजीत कुमार सहित दलबल शामिल थे। इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी, चोर और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Jail Suspension: बिहार के गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सम्राट सरकार ने अपराधियों से सांठगांठ और ड्यूटी में लापरवाही के आ#BiharNews,#GayaJail,#SamratSarkar

लोग कहते हैं मैं शराबी हूं: बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट के चौंकाने वाले फैसले से उड़ी नींद! अब, हजारों गिरफ्तारियों का क्या होगा?

Bihar Liquor Ban: पटना हाईकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर रिपोर्ट के आधार पर किसी को शराब पीने का दोषी नहीं ठहराय#BiharLiquorBan,#PatnaHighCourt,#BreathalyzerTest

बेगूसराय में बड़ा हादसा: नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, 3 घंटे बाद मिले शव!

Begusarai Drowning: बेगूसराय के वनद्वार पत्थर घाट पर नहाने गए दो किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने 3 घंटे बाद शव निकाले, परिवारों में मातम पसरा है।#BegusaraiNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

‘ मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो’ Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

Bihar Murder: फरीदाबाद में मुजफ्फरपुर की 6 माह की गर्भवती नेहा कुमारी की उसके पति अमित गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने चाचा को फोन कर हत्या की बात कबूली और फरार हो#BiharMurder,#FaridabadCrime,#DomesticViolence