spot_img

Muzaffarpur Flood News: देखें VIDEO |औराई में बाढ़ पीड़ितों का बवाल, पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

दीपक कुमार। Muzaffarpur Flood News: देखें VIDEO |औराई में बाढ़ पीड़ितों का बवाल, पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग, देखें VIDEO |

- Advertisement -

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी (Anger of flood victims erupted in Muzaffarpur, stones pelted at police) एनएच-77 पर शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों ने भारी बवाल काटा। बाढ़ पीड़ितों ने टायर जलाकर मुख्य मार्ग पर जाम करते हुए सामुदायिक किचन बंद करने का आरोप प्रशासन पर जड़ा।

औराई प्रखंड के बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया जा रहा सामुदायिक रसोई अचानक से प्रशासन ने शुक्रवार को बंद कर दिया। इससे आक्रोशित बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने औराई थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी एनएच 77 को गोपालपुर में टायर जलाकर बांस बल्ला से जाम कर दिया।

इधर, राजद ने इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हल्ला बोला है। राजद और स्वंय तेजस्वी यादव का कहना है कि,बाढ़ के बहाव में अपना सब कुछ गंवा चुके दाने दाने को मोहताज हुए लोग निकम्मी सरकार या अहंकारी प्रशासन का ध्यान तो आकृष्ट नहीं कर पाए पर दुःखी हताश गरीबों पर गोली बरसाते हुए बिहार पुलिस के कारिंदे आ धमके! संदेश साफ है- बर्बाद हो मरो, डूब के मरो, भूख से मरो या गोली से मरो लेकिन मरो!!

जानकारी के अनुसार, इसी बीच बाढ़ पीड़ितों में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में चार राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हल्की चोट आई है। जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल बेदौल में कैंप कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से भागकर खगड़िया गए थे प्रेमी-प्रेमिका : होटल में हुई शादी की बहस, प्रेमी ने प्रेमिका को लगा दी आग - जलती हुई युवती ने भागते प्रेमी को दबोचा !

आक्रोशित लोगों का कहना था कि हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए सड़क पर जिंदगी काट रहे हैं। जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाने से पहले आपदा प्रबंधन और मुजफ्फरपुर ओराई के पदाधिकारी ने अंगूठे का निशान लगवाया। बिना अंगूठा लगाये किसी को खाना तक नहीं दिया गया। इसी बात से लोग गुस्सा हो गये।

मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के तकरीबन दो दर्जन से अधिक पंचायत पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ित लोग ऊंचे स्थानों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर आशियाना बनाए हुए हैं। कई जगहों पर प्रशासन ने जो व्यवस्था की है वो मुकम्मल नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई!

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, एक धंधेबाज गिरफ्तार#BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#PoliceAction

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine