spot_img

बिहार में बाढ़ का खतरा! डिप्टी CM विजय चौधरी ने अधिकारियों को दिया ‘एक हफ्ते का अल्टीमेटम’, लापरवाही पर होगी जेल!

Bihar Flood Preparation: जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभी बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य पर प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन जानबूझकर लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood Preparation: संभावित बाढ़ 2026 को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग के माननीय उप मुख्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी होनी चाहिए, क्योंकि राज्य बाढ़ के मौसम में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने शेष बचे कार्यों को हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

बिहार में बाढ़ का खतरा! डिप्टी CM विजय चौधरी ने अधिकारियों को दिया 'एक हफ्ते का अल्टीमेटम', लापरवाही पर होगी जेल!

- Advertisement -

पटना के सिंचाई भवन स्थित विभागीय सभागार में 9 जुलाई 2026 को हुई इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बाढ़ परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं से क्षेत्रवार तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। मंत्री चौधरी ने कहा कि कटाव निरोधक कार्यों की स्वीकृति वर्ष के प्रारंभ में ही दे दी गई थी ताकि बाढ़ अवधि शुरू होने से पहले सभी काम पूरे हो जाएं। अधिकांश स्थलों पर काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जहां कार्य शेष हैं, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बैंकॉक में भयानक हादसा! पब में आग से 27 की जिंदा जलकर मौत, 63 घायल, कैसे हुआ हादसा? प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा!

तटबंधों की सतत निगरानी और सामग्री भंडारण पर जोर

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को तटबंधों की नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से विभाग के सचिव और वरीय अभियंता लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी भी तटबंधों के अंतिम छोर तक निगरानी कर रहे हैं और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

माननीय उप मुख्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘राज्य बाढ़ के मौसम में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी रहनी चाहिए।’

उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में कम-से-कम दो बार रात्रि में औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित अभियंता और श्रमिक स्थल पर कैंप कर रहे हैं, संवेदनशील या अतिसंवेदनशील स्थलों पर हटमेंट की व्यवस्था है और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यक सामग्री का भंडारण एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। नदियों में अत्यधिक जलश्राव प्रवाहित होने का इंतजार करने के बजाय अभी से सभी संवेदनशील स्थलों पर सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें:  मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम

चौधरी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह बाद मुख्यालय और जिला प्रशासन की टीम स्थलों पर जाकर तैयारियों और सामग्री भंडारण का सत्यापन करेगी। इसलिए, संबंधित अधिकारी जिला प्रशासन के साथ सभी आंकड़े साझा करें। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटबंधों पर विशेष चौकसी बरतने, रात्रि में प्रभावी निगरानी के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में सामग्री की त्वरित आपूर्ति के लिए पहुंच मार्गों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  'जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं': रामदेव के इस बयान ने बिहार तक हिलाया, हिंदू राष्ट्र पर छिड़ी बहस ...|दाढ़ी रखो, मूंछ कटाओ, टोपी पहनो

तटबंधों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल मुख्यालय और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही, वर्षा के दौरान दिखाई नहीं देने वाले रैट होल्स और फॉक्स होल्स की मरम्मत अभी से पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि तटबंध मजबूत बने रहें।

विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया, ‘यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है। यदि सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि जानबूझकर लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

बैठक में विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को मौसम के पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखने और किसी भी परिस्थिति में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने की प्रतीक्षा करने के बजाय पूर्व तैयारी के साथ हर समय पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहें। इस अवसर पर तकनीकी परामर्शी मनोज रमण, अभियंता प्रमुख वरूण कुमार, मुख्य अभियंता धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla