spot_img

PM मोदी ने जिस मॉडल की तारीफ की, अब वो बिहार के हर गांव में बदलेगा प्लास्टिक कचरा, रोजगार भी मिलेगा! पढ़िए – सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, औरंगाबाद और बक्सर कैसे बदलेगा BIHAR

Bihar Plastic Waste Management: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहे गए सीतामढ़ी और सीवान के सफल मॉडल अब पूरे बिहार में लागू होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन होने के साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Plastic Waste Management: अब बिहार में प्लास्टिक कचरा सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरा नहीं, बल्कि आय और रोजगार का जरिया भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहे गए सीतामढ़ी और सीवान के सफल बिहार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को अब पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा होगा और स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

- Advertisement -

ग्रामीण विकास विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) ने साईं कॉर्पोरेट पार्क, पटना स्थित राज्य कार्यालय में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी, टिकाऊ और रोजगारपरक बनाना था। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, रिसाइकलर, स्क्रैप डीलर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विकास सहयोगी संस्थाएं और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। सभी ने सफल नवाचारों को पूरे राज्य में विस्तार देने की रणनीति पर गहन चर्चा की।

- Advertisement -

सीतामढ़ी मॉडल की PM मोदी ने की थी तारीफ, अब पूरे बिहार को मिलेगा फायदा

कार्यशाला में सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, औरंगाबाद और बक्सर सहित बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नवाचारों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इन जिलों में विकसित मॉडलों ने यह सिद्ध किया है कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक संग्रहण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय सृजन का भी एक प्रभावी माध्यम बन सकता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सीतामढ़ी मॉडल की विशेष सराहना की थी। इस मॉडल के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक से टेबल, बेंच जैसे विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। राय इंडस्ट्रीज के प्रमुख श्री संजीत राय ने कार्यशाला में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वैज्ञानिक प्रसंस्करण के माध्यम से प्लास्टिक कचरे को कैसे मूल्यवान उत्पादों में परिवर्तित किया जा सकता है।

- Advertisement -

सीवान का ‘कबाड़ मंडी’ मॉडल भी दिखाएगा राह

इसी तरह, सीवान का ‘कबाड़ मंडी’ मॉडल भी कार्यशाला का एक प्रमुख आकर्षण रहा। यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों से डिजिटल माध्यम से डोर-स्टेप स्क्रैप संग्रहण, उसके वैज्ञानिक प्रसंस्करण और विपणन की प्रभावी व्यवस्था के लिए देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। कबाड़ मंडी के संचालक श्रीमति सरिता सिंह और श्री अमित सिंह ने कार्यशाला में इस मॉडल की कार्यप्रणाली, वित्तीय प्रबंधन, स्थानीय सहभागिता और सफल संचालन के अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

यह भी पढ़ें:  RJD में महासंग्राम! तेजस्वी के 'अपने' निशाने पर, सीनियर नेता बोले- पार्टी की छवि खराब कर रहे|Bihar RJD Politics में कड़वा - कड़वा!

नवाचार कोष से मिलेगी वित्तीय सहायता, बढ़ेगी क्षमता

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, ग्रामीण विकास विभाग के मिशन निदेशक श्री हिमांशु शर्मा ने इस क्षेत्र में कार्यरत एजेंसियों और उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही नवाचारी एजेंसियों को नवाचार कोष के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना, प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि और पुनर्चक्रित प्लास्टिक से मूल्यवर्धित उत्पादों का निर्माण संभव हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी का नया INSTA VIDEO युवाओं को बड़ा संदेश: 7 अगस्त को सिर्फ एक चीज खरीदो, सीधे गरीब बुनकर के घर पहुंचेगा फायदा!

इस अवसर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रमुख हितधारकों जैसे उद्यमियों, स्थानीय स्क्रैप डीलरों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीआईपीईटी, यूनीसेफ, Water Aid, वॉटर फॉर पीपल, WADS फाउंडेशन और आईटीसी सहित विभिन्न विकास सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यशाला में राज्य भर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले नवाचारों पर आधारित एक ई-बुक और पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही इस विषय पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन भी किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News हथियार रखने वाले तीन अपराधियों को झटका! दरभंगा कोर्ट ने सुनाई बड़ी खबर, सजा रखा बरकरार - अब आरजू, एक्लाखूर्रहमान और अब्दुल -हाईकोर्ट तो जाना पड़ेगा

दिनभर चली इस परामर्श कार्यशाला में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से संबंधित केंद्र एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रावधानों, मशीनों की क्षमता वृद्धि, माइक्रोप्लास्टिक के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, पुनर्चक्रित प्लास्टिक के बाज़ार, अंतरराज्यीय रॉ मैटेरियल आपूर्ति और आय सृजन की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, श्री राजेश कुमार ने किया, जिन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और नवाचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में श्री तपन मोहंता (प्रबंध निदेशक, पशुपति ग्रुप), श्री संजीत राय (प्रबंध निदेशक, राय इंडस्ट्रीज़), श्री वीरेन्द्र कुमार (इंडिया ट्रेडर्स) जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga जाले में दहला देने वाला हादसा: ऑटो ने समोसा-लिट्टी के ठेले को रौंदा, छलके खौलते तेल से पूरा परिवार झुलसा, जानें अब कैसी...

Jale Accident: जाले के महादेव मनमा चौक पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ऑटो ने समोसा-लिट्टी के ठेले को टक्कर मार दी। इस हादसे में ठेले पर काम कर रहे अमर दास, उनकी पत्नी अमृता देवी#JaleNews,#BiharAccident,#AutoAccident

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 11 DIG ट्रेनिंग पर, जानिए आपके जिले में कौन संभालेगा कमान? देखें पूरी लिस्ट

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। 11 डीआईजी 31 अगस्त से हैदराबाद में मिड करियर ट्रेनिंग पर जाएंगे। गृह विभाग ने मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित कई अ#BiharPolice,#DIGTraining,#BiharNews

बिहार में पंचायत भवनों पर बड़ा एक्शन! अब सरकारी बाबूओं की खैर नहीं, लापरवाही पर सीधे वेतन कटेगा |पंचायत सरकार के कर्मियों का वेतन...

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: बिहार के पंचायती राज विभाग ने पंचायत सरकार भवनों को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अब लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन कटेगा और बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatiRaj,#BiharNews

बिहार के भविष्य का शहर! पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का खाका तैयार, जानें क्या होगा खास

Bihar Urban Development: बिहार में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टरप्लान पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। विकास आयुक्त ने कहा, यह सुनियोजित शहर भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा, ज#BiharUrbanDevelopment,#PatliputraGreenfield,#BiharNewCity