spot_img

Bihar Weather Today: आ रहा है 60 Km/Hr से आंधी जानिए क्या है पूरी Report

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather Today, Patna । Bihar में मौसम ने फिर करवट ली है। उत्तर बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है और चक्रवातीय परिसंचरण के चलते राज्य में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

कई जिलों में वज्रपात और 50-60 Km/Hr की तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र Patna के अनुसार, बिहार के पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

24 जिलों में Yellow Alert: राजधानी पटना सहित आंधी-तूफान की आशंका

अगले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद समेत बिहार के 24 जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट लागू कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में किसानों की चांदी! सरकार लगाएगी 25 नई चीनी मिलें, रुक जाएगा पलायन, बढ़ेगी कमाई

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। बीते 24 घंटों में झाझा (जमुई) में सबसे ज्यादा 48.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में हुई भारी वर्षा (Rainfall Highlights):

  • गया (अतरी) – 47.2 मिमी

  • नवादा (कौआकोल) – 34.2 मिमी

  • सिवान – 27.6 मिमी

  • भोजपुर (कोइलवर) – 27.4 मिमी

  • गया (टेकारी) – 27.2 मिमी

  • पटना (बिक्रम) – 23.6 मिमी

  • पटना (संपतचक) – 21.2 मिमी

  • गया (मानपुर) – 19.2 मिमी

  • पटना (पुनपुन) – 19.2 मिमी

  • पटना (दुल्हिन बाजार) – 18.4 मिमी

  • बिहारशरीफ – 18.0 मिमी

  • नवादा (हिसुआ) – 17.4 मिमी

  • पटना (दानापुर) – 16.4 मिमी

  • नवादा (काशीचक) – 16.6 मिमी

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का अपराधगर्द सिपाही समेत नदी में कूदकर फरार!

कहां रहा सबसे गर्म?

  • पटना – अधिकतम तापमान 33.6°C (सामान्य से 3.2°C कम)

  • वाल्मीकि नगर – सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8°C

क्या करें, क्या न करें:

  • खुले मैदान में न जाएं वज्रपात के दौरान

  • मोबाइल या बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें

  • तेज आंधी के दौरान पेड़ और पुराने भवनों से दूर रहें

  • मौसम अपडेट के लिए IMD Website या DeshajTimes.com पर बने रहें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई – बिरौल की नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का बड़ा खुलासा! 4 घंटे में 3 अपराधगर्द गिरफ्तार, जानें मामला –...

Darbhanga Police Action: दरभंगा पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और मारपीट के संवेदनशील मामले में 4 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों और एक विधि विरुद्ध किशोर क #DarbhangaPolice,#BiharCrime,#POCSOAct

Darbhanga Train Cancellation दरभंगा और रक्सौल रूट की बड़ी खबर! बिहार की इन ट्रेनों पर लगा ब्रेक, 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक नहीं...

Bihar Train Cancellation: बिहार के दरभंगा और रक्सौल रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें 28 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेंगी। झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते पूर्व मध्य रेल, समस्ती #BiharTrainNews,#DarbhangaExpress,#SamastipurRail

Bihar Vidhan Parishad Election प्रशांत किशोर की जन सुराज को लगा तगड़ा झटका! उम्मीदवार ने टिकट मिलने के अगले दिन लौटाया – ठुकराया, खोल...

Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। तिरहुत शिक्षक सीट से घोषित उम्मीदवार भूषण कुमार झा ने टिकट लौटाते हुए प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए #BiharVidhanParishad,#PrashantKishor,#JanSuraj

बिहार के 211 नए कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर! तेजस्वी ने CM सम्राट को लिखा त्राहिमाम...

Bihar Assistant Professor: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। उर्दू, फारसी, अ #BiharAssistantProfessor,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary