spot_img

मधुबनी में फिल्मी स्टाइल में हथकड़ी खोलकर भागा स्मैक तस्कर, पुलिस ने 1KM पीछा कर दबोचा!

Madhubani Police: गुरुवार को कोर्ट ले जाते समय एक आरोपी ने हथकड़ी सरका दी और फरार हो गया। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद उसे फिर से दबोच लिया, जबकि भाई ने धीरेंद्र को निर्दोष बताया है।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Police: गुरुवार को मधुबनी में पुलिस हिरासत से एक स्मैक तस्कर के भागने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट गेट के पास न्यायालय ले जाने के दौरान आरोपी धीरेंद्र कुमार यादव हथकड़ी खोलकर पुलिस की पकड़ से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे स्टेडियम रोड से दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र के टेकना टोल में स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो सहोदर भाइयों शैलेंद्र कुमार यादव और धीरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से लगभग 4 ग्राम स्मैक की पुड़िया बरामद की गई थी। इस मामले में भेजा थाना में कांड दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस की लापरवाही से भागा आरोपी, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए सब-इंस्पेक्टर आनंद मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मधुबनी न्यायालय लेकर पहुंची थी। कोर्ट गेट के पास वाहन से उतारते समय धीरेंद्र कुमार यादव ने चतुराई से अपनी हथकड़ी सरका ली और मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM किसान के नियमों में बड़ा बदलाव: बिहार के 32 लाख किसानों को नहीं मिलेगा लाभ!

आरोपी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लगभग एक किलोमीटर दूर स्टेडियम रोड पर पुलिस ने उसे आखिरकार धर दबोचा। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार भी तत्काल मधुबनी पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही Madhubani Police की टीम आरोपी को पकड़ चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder दरभंगा में सनसनी | मंगनु यादव की मौत बनी पहेली, हत्या या हादसा? परिजनों की चुप्पी ने उलझाई जांच की गुत्थी|अल्टीमेटम में 42 घंटे शेष?

भाई ने धीरेंद्र को बताया निर्दोष, पुलिस ने खोली शैलेंद्र की कुंडली

इधर, गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने भाई धीरेंद्र कुमार यादव को पूरी तरह निर्दोष बताया। शैलेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में उसके भाई को गलत तरीके से फंसाया है और धीरेंद्र का स्मैक के अवैध कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। शैलेंद्र ने यह भी बताया कि दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र कुमार यादव पहले भी शराब कारोबार समेत कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

फिलहाल, Madhubani Police पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, जिसकी जांच भी की जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका में ड्यूटी पर जा रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत ! दूसरे घायल की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर

Banka Daroga Death: बांका में ड्यूटी पर जा रहे दारोगा सूरज भूषण प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथी सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें भागलपुर रेफर किया गया है।#BankaNews,#BiharPolice,#RoadSafety

Bihar Seva Yatra Sangini लॉन्च | बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब कर्मचारियों पर कार्रवाई के नियम समझना हुआ बेहद आसान!

Bihar Seva Yatra Sangini: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर! 'सेवा यात्रा संगिनी' पुस्तक लॉन्च हुई है, जिससे अनुशासनिक कार्रवाई के जटिल नियम अब आसान हो जाएंगे।#BiharNews,#SarkariNiyam,#SevaYatraSangini

पटना मेट्रो अब दौड़ेगी तेज! मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिए कड़े निर्देश, जानें कब तक होगा काम पूरा

Patna Metro: बिहार के शहरी विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने और सभी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया#PatnaMetro,#NitishMishra,#BiharNews

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार में 2027 तक खुलेंगी 3 नई चीनी मिलें, बदल जाएगी किस्मत!समस्याओं का होगा समाधान | मुख्य सचिव...

Bihar Sugar Mills: बिहार में चीनी उद्योग को नई रफ्तार मिलने वाली है। राज्य सरकार ने 2027 तक नवादा, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और गोपालगंज के सासामूसा में तीन नई चीनी मिलें स्थापित करने#BiharSugarMills,#BiharDevelopment,#FarmerWelfare