spot_img

नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, काली सूची में डाले गए RWD के 91 ठेकेदार, 1490 लोग प्रतिबंधित

spot_img
- Advertisement -

नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं करने पर 91 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया है, जबकि 1490 लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (एमएमजीएसवाई) के तहत बिहार में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में लगे 91 ठेकेदारों के नाम को नीतीश सरकार ने काली सूची में डाला है। यही नहीं इसके अलावे 1490 लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने इस बात की जानकारी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राबड़ी देवी को 7 दिनों का अल्टीमेटम! एक हफ़्ते के अंदर खाली कीजिए...

मंत्री जयंत राज ने बताया कि परियोजना का काम ठेकेदार समय पर पूरा नहीं कर रहे थे इसलिए उन पर कार्रवाई की गयी है। इन परियोजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में इन योजनाओं के तहत आरडब्ल्यूडी जल्द ही नई 10186 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AI Policy: बड़ी छलांग लगाने की तैयारी! बिहार में अब 'ब्रेन ड्रेन' नहीं, AI से आएगा 'ब्रेन गेन', नीतीश मिश्रा ने बताया पूरा प्लान

मंत्री जयंत ने कहा कि सरकार ग्रामीण सड़कों को जोड़ना चाहती है। इसके तहत करीब 11446 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है उन पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ की हुए समझौते का उल्लंघन करने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके यहां क्या! भीषण गर्मी या बारिश?

काम में तेजी लाने की बात कहे जाने के बाद ठेकेदार नजरअंदाज कर रहे थे। इसलिए 91 ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया गया है। वहीं, 1490 अन्य लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है। आरडब्लूडी के साथ करीब 8000 ठेकेदार सूचीबद्ध हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD