spot_img

रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,सरावगी ने कहा,यूं हीं बुलंदी से करते रहो तरक्की

spot_img
- Advertisement -

रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की

- Advertisement -


मुख्य बातें

- Advertisement -
  • दरभंगा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन
  • विद्यालय ने बनायी है मिथिलांचल में गौरवमयी पहचान : विधायक संजय सरावगी
  • ज्ञान अर्जित करने के साथ एक ज्ञान अनुरागी व्यक्तित्व बनाने पर हमारा जोर : चेयरमैन डॉ.लाल मोहन झा
  • अगले तीन साल हमारे तरक्की के लिए खास : विशाल गौरव
  • स्वर्णिम साल देकर बच्चों ने मनवाया दरभंगा पब्लिक स्कूल की ताकत का लोहा : प्राचार्य डॉ. एमके मिश्रा
  • बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने किया विभोर
  • शिक्षकों के मार्गदर्शन ने निखारा सांस्कृतिक विरासत रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की


दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल का नजारा गुरुवार को बेहद रंगारंग,उत्साह से लबरेज, वार्षिकोत्सव पर थिरकता दिखा। बच्चों के बीच उत्साह, शिक्षकों में कुछ दिखाने का जज्बा व मौजूद लोगों में कुछ नया देखने की ललक ने स्कूल के वार्षिकोत्सव को खास बना डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

मौके पर समारोह का रंगारंग उद्घाटन करते हुए विधायक संजय सरावगी ने कहा, अगर अभिभावक व शिक्षक बच्चों को बिना दबाव के सिखाएं तो वे निश्चित सीखेंगे। उन्होंने विद्यालय को मिथिलांचल में अपनी गौरवमयी पहचान बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व छात्रों की सराहना करते हुए बधाई देते कहा, एक शिक्षित राष्ट्र ही मजबूत और खुशहाल राष्ट्र हो सकता है। वार्षिकोत्सव वर्ष भर के मेहनत के बाद मनाया जाने वाला आनंदोत्सव है, जहां बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा का सम्यक प्रदर्शन होता है।

रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,सरावगी ने कहा,यूं हीं बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की


कामना, हमारे बच्चे यूं हीं चुनें बेहतरी-तरक्की की राह
अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमके मिश्रा ने विद्यालय के स्वर्णिम एक वर्ष के उपलब्धियों से भरे कार्यकाल का विस्तारित ब्यौरा दिया। बच्चों के बेहतरीन कार्यों की सराहना मुक्त कंठ से करते हुए उन्हें और बेहतर करने की सीख दी। कहा, हमारे बच्चों ने हर उस मुकाम पर बेहतरी की राह चुनकर, अगुवा बनें हमारे सामने हैं जहां उनकी प्रतिभा लगातार निखर कर सोना बन चुका है। उन्होंने अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं में दरभंगा पब्लिक स्कूल के छात्रों के बेहतर प्रदर्शन, दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लगातार जिले की शीर्ष सूची में शामिल होने व विद्यालय को नीति आयोग की ओर से अटल इनोवेशन लैब के लिए चयन किए जाने का उल्लेख करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में चौंकाने वाली ठगी: भीड़ का डर दिखाकर महिला से उड़ा ले गए सोने की चेन, पुलिस हैरान! | पढ़िए - नकली चालाकी

अगले तीन वर्षों की योजनाओं को विस्तार देने में जुटा दरभंगा पब्लिक स्कूल
स्कूल के चेयरमैन डॉ. लाल मोहन झा ने कहा, भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय छात्रों को ज्ञान अर्जित करने के साथ एक ज्ञान अनुरागी व्यक्तित्व बनाने पर जोर दे रहा है।
स्कूल प्रबंधन से विशाल गौरव ने विद्यालय के अगले तीन वर्षों की योजनाओं को विस्तार से बताया।

रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,सरावगी ने कहा,यूं हीं बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की


थिरके जमकर बच्चे, धड़कता रहा नाचते घंटों अभिभावकों का दिल
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नृत्य, गायन, नाटक, कव्वाली समेत अन्य मोहक प्रस्तुनियों ने ढ़ाई हजार की संख्या में उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया। उन्हें बार-बार ताली बजाने पर विवश कर दिया। जहां शिक्षिका कुमारी चंदना की ओर से निर्देशित कत्थक फ्यूजन में ईशा, मनीषा, राधिका व निष्ठा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, रामायण के आधुनिक नृत्य अवतार में हंसराज, केशव व तृप्ति की भूमिका सराहनीय रही। गायन में आयुष, अनुभव व स्वाति ने वाहवाही बटोरी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चों की लड़ाई में घर में घुसे बदमाश, दंपती को पीटा, सोना-नकद लूटा!

रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,सरावगी ने कहा,यूं हीं बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की

1983 की इंडिया वर्ल्ड कप जीत को मंच पर किया साकार
1983 की इंडिया वर्ल्ड कप जीत को नृत्य के रूप पर कृष व आयुषी की टीम ने मंचित किया। मोबाइल की लत पर आधारित कार्यक्रम में दिव्यांजलि व खुशबू की मुख्य भूमिका रही। अंग्रेजी नाटक में अहाना व ईशा ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वहीं, आंतरिक सुंदरता पर आधारित अंग्रेजी गीत को रम्या, माहीन ने सुरों से संवारा। हास्य मैथिली नाटक ’बेढ़ब दुल्हा’ ने लोगों को लोटपोट किया। डिम्पल सरस्वत निर्देशित इनोवेशन कार्यक्रमों को दर्शक हैरत से देखते रह गए।

 कार्यक्रम के सफल मंचन में को-स्कोलेस्टिक हेड विनीत कुमार झा, उप प्राचार्य दिब्येंदु विश्वास, शैलेश मिश्रा, कुमारी चंदना, अनुपमा कुमारी, अमरनाथ मिश्रा, रीचा, गोपाल साहू समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।रंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,सरावगी ने कहा,यूं हीं बुलंदी से करते रहो तरक्कीरंगारंग सम्मोहन में डूबा दरभंगा पब्लिक स्कूल,MLA संजय सरावगी ने कहा, यूं ही बुलंदी से करते रहो तरक्की

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime