spot_img

Darbhanga-Farbisganj के बीच 89 वर्षों के बाद चलेगी ट्रेन, झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर जल्द पूर्ण होगा आमान परिवर्त्तन

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: झंझारपुर से निर्मली होते हुए फारबिसगंज तक ट्रेन परिचालन की सांसद ने की मांग, रेल महाप्रबंधक को सौंपा पत्र, देशज टाइम्स फोटो :रेल अधिकारी को मांग पत्र सौंपते सांसद आरपी मंडल

- Advertisement -

झंझारपुर,मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर से निर्मली होते हुए फारबिसगंज तक ट्रेन परिचालन की मांग अब जोड़ पकड़ने लगी है। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद समस्तीपुर मंडल की मंडल संसदीय समिति बैठक में अपनी आवाज उठाई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 10 मई को ही झंझारपुर तक आने वाली डेमू स्पेशल ट्रेन का विस्तार रेलवे फारबिसगंज तक हो गया है। जिसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है, उससे पहले 21अप्रैल को जोगबनी से निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा के रास्ते दानापुर तक एक नई एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति रेलवे वोर्ड से मिल चुकी है। लेकिन अब तक इन सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

दरभंगा से फारबिसगंज के बीच 89 वर्षों के बाद चलेगी ट्रेन :सांसद ने बताया कि दरभंगा जो की मिथिला का हृदयस्थली है जहां से भारत वर्ष के सभी जगहों के लिए ट्रेन की परिचालन की जा रही है अगर दरभंगा और फारबिसगंज के बीच ट्रेन की रेल सेवा शुरू होती है तो न सिर्फ 89 वर्षों से विभक्त ये क्षेत्र एक होगा बल्कि सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण ये रेलखंड मिथिला की विकास में एक नई उड़ान होगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

झंझारपुर-लौकहा रेलखंड पर जल्द पूर्ण होगा आमान परिवर्त्तन कार्य :

ज्ञात हो कि मंडल की इस संसदीय बैठक में सांसद श्री मंडल ने झंझारपुर के समग्र विकास की रेल सम्बन्धित मांग रखी है। उन्होंने झंझारपुर में हो रहे जल जमाव की समस्या समेत झंझारपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग जो काली मन्दिर के पीछे तक बनकर रूका हुआ है इस सड़क को अविलम्ब पूर्ण करने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

झंझारपुर से लौकहा के बीच चल रहे आमान परिवर्तन कार्य को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा की झंझारपुर कटिहार रेलखंड अब बनकर तैयार है । अब पूर्वोत्तर से चलकर नई दिल्ली तक ट्रेनों की परिचालन की जा सकती है। लेकिन रेलवे इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

इसीलिए, झंझारपुर से फारबिसगंज समेत लम्बी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग की गई है। जिस मांग पर रेल महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि इन मांगों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन चलाई जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar