spot_img

Lucknow Cylinder Blast | गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 4 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Lucknow Cylinder Blast | गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा, लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में हुई है जहां मंगलवार रात एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते घर में रखे दो गैस सिलेंडर चपेट में आने से तेज धमाके के साथ फट गए।

- Advertisement -

Lucknow Cylinder Blast | विस्फोट से दहला मकान, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत 

इस विस्फोट में मकान की छत ढह गई। उसकी चपेट में आकर पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,  लखनऊ के काकोरी इलाके में जरदोजी कारीगर के मकान की दूसरी मंजिल पर रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। तेज धमाके के साथ छत और दीवारें ढह गईं।

- Advertisement -

Lucknow Cylinder Blast | झुलसे लोगों को बाहर निकाल कर पुलिस ने कराया ट्रामा सेंटर में भर्ती

काकोरी कस्बे के हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाकर रेस्क्यू करते हुए झुलसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: अब ₹32 में मिलेगा पेट्रोल! बदलेगी देश की तस्वीर, पढ़िए

Lucknow Cylinder Blast | ये हैं पीड़ित

इस हादसे में मुशीर पुत्र पुत्तू (50) उसकी पत्नी हुस्न बानो (45), रइया पुत्री बबलू (07), अजमद की पुत्री उमा और हिना (02) की मौत हो गई है। झुलसे लोगों में ईशा पुत्री मुशीर(17), लकब पुत्री मुशीर (21), मुशीर के बहनोई अजमद (34) व अनम (18) पुत्री बबलू (मुशीर के भाई) का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  अपने ही PA ने Tej Pratap Yadav को दिया झटका! घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर बाउंड्री वाल कूद कर भागा, जानिए

Lucknow Cylinder Blast | घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में विस्फोट

जानकारी के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता हजरत साहब कस्बा में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में बीती रात ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर परिवार के नौ लोग घायल हो गए। धमाके के साथ में मकान में लगी आग की सूचना पर थाना पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची।

Lucknow Cylinder Blast | टीम ने रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया

टीम ने रेस्क्यू कर आग पर काबू पाया और घटना में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को निकालते हुए इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गई। चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मुशीर अली जरदोजी का काम करने के साथ-साथ पटाखा का भी कारोबारी था। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ' खतरा '

Lucknow Cylinder Blast | विस्फोट इतना तेज था कि दूर तक लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी

विस्फोट इतना तेज था कि दूर तक लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट में घर की छत और दीवारें ढह गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। इस हादसे में कारीगर 50 वर्षीय मुशीर, पत्नी 45 वर्षीय हुस्नाबानो, सात साल की भतीजी राइया, बहनोई अजमत की बेटियां चार वर्षीय हुमा और दो साल की मौत हो गई हैं। हादसे में चार लोग झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lucknow Cylinder Blast | पीड़ित परिवार का कहना है कि कमरे में शार्ट सर्किट से पहले आग लगी

इस हादसे को लेकर पीड़ित परिवार का कहना है कि कमरे में शार्ट सर्किट से पहले आग लगी और इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी दुर्गेश कुमार, एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी और सीएफओ व दमकल पहुंच गई थी। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। और घर में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar