spot_img

पटना में विधानसभा मार्च…, भाजपा नेताओं पर FIR, सम्राट-शाहनवाज-विजय सिन्हा समेत 59 नेता पर FIR, नामजदों में 100 अज्ञात भी

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है जहां, भाजपा के 59 नेताओं समेत सैकड़ों अज्ञात पर बिहार पुलिस की नजर ढ़ेढ़ी हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को विधानसभा मार्च में शामिल बीजेपी के नेताओं पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की है।

- Advertisement -

बीजेपी के 59 नेताओं को नामजद करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा करने का आरोप जड़ते हुए सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट, हमला और पत्थरबाजी का आरोप है। बीजेपी नेताओं ने सोच समझकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा बवाल किया। गुरुवार को पटना में शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, रोजगार जैसे मुद्दों पर भाजपा ने गांधी मैदान से विधानसभा मार्च निकाला था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'संगठित तंत्र' : बिहार की सबसे बड़ी जेल में बड़ा एक्शन: बेउर अधीक्षक निलंबित, कैदियों के शोषण और भ्रष्टाचार पर लगी लगाम

विधानसभा मार्च में शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद सुशील कुमार सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे समेत 59 बीजेपी नेताओं और सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मजिस्ट्रेट के बयान केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  3 साल की कड़ी सजा! रिश्वत लेते पकड़ी गई Bihar की दारोगा पूनम कुमारी पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, बस मालिक से मांगी थी ₹10,000 घूस, जानिए

जानकारी के अनुसार, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख नौकरी और भ्रष्टाचार के मामले को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। जैसे ही बीजेपी का मार्च डाकबंगला चौराहा पर पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरा पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में मुहर्रम से पहले प्रशासन का कड़ा संदेश: ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाई तो सीधे जेल!

इसके बाद डाकबंगला चौराहे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी। अब मजिस्ट्रैट के बयान के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में 59 बीजेपी नेताओं के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj